Aaj Ka Rashifal, 31 December 2024: आज 31 दिसंबर 2024, मंगलवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 31 दिसंबर 2024, मंगलवार का भविष्यफल –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आज सेहत सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें. किसी जमीन-जायदाद पर चल रहे मुकदमें का फैसला आज आपके पक्ष में आयेगा. ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा. माता जी आपके काम में हेल्प करेंगी. आपको काफी रिलेक्स फील होगा.
वृष | Taurus 9 (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा. आपके सारे रुके हुए काम आज पूरे हो सकते है. आज आपके लिए विवाह का प्रपोजल भी आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं. आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज आपका दिन आपकी माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा. किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है. शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा. राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा पद मिलेगा, जिससे उनकी छवि अच्छी बनेगी. आज आप नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज आपका दिन शानदार रहेगा. स्पोर्ट से जुडी महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी अवार्ड से सम्मानित किया जा सकता है. आमदनी में इजाफा होने से अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे, परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा. अपना टाइम आज बच्चों को पढ़ाने में स्पेंड करेंगे, बच्चे खुश नज़र आएंगे.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा. काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज मैथ्स के किसी टॉपिक को अच्छे से क्लियर करेंगे. आपका फ्रेंड आपसे कोई जरुरी सामान की डिमांड कर सकता है. जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, आपसी रिश्ता अच्छा बनेगा.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज आपका मन उत्साहित रहेगा. जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे है, उनकी सैलरी में इजाफा होगा. मार्केटिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों को आज अच्छा ऑफर्स मिलेगा और अधिक से अधिक लाभ होगा. इस राशि की महिलाओं को आज बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा और वह आज अपने बिजनेस को विस्तृत करने का प्लान बनायेंगी.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज आपका दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है. बुक सेलर्स के लिए आज का दिन बेहद ही लाभकारी रहेगा, बुक्स की सेल ज्यादा ही होगी. बिजनेस साझेदार के साथ आपके रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी. सेहत के लिहाज से आज आप खुद को फ्रेश महसूस करेंगे. नवविवाहित दम्पति आज मंदिर भगवान के दर्शन के लिए जायेंगे, भगवान से अपने रिश्ते के लिए प्रार्थना करेंगे.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा. किसी मित्र का सहयोग मिलेगा, जिससे आप काफी खुश रहेंगे. साथ ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर आज आप कोई पार्टी करेंगे.किसी बात को लेकर भाई – बहन में चली आ रही अनबन आज समाप्त होगी. आप नए काम पर सोच विचार कर सकते है, जिससे आपको खूब तरक्की मिलेगी. जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे, जिससे आपसी रिश्ता मजबूत होगा.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा. समाज सेवा कर रहे लोगों को आज स्थानीय लोगों द्वारा सम्मानित किया जायेगा, जिससे उनका हौसला बढ़ेगा. भाई बहन के रिश्ते में आज ज्यादा प्यार बढ़ेगा, मिलकर काम करेंगे. आज बिजनेस में किये गये प्रयास सफल होंगे, बिजनेस काफी तरक्की करेगा. पौष्टिक भोजन करे जिससे आपकी सेहत में सुधार होगा.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा. कामकाज से जुड़ी चुनौती आज आपके सामने आएगी, लेकिन आप इनसे पार पाने में सफल भी होंगे. आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे. अपना आत्मबल जगाने की कोशिश करना जारी रखना होगा, जिससे विपरीत स्थितियों का आप सामना कर सकेंगे. किसी मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे, घर में सुख शांति बनी रहेगी.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा. ऑफिस के काम में आप बिजी रहेंगे जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे. समाज में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रखेंगे, जिसका प्रभाव लोगों पर साफ दिखेगा. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी, जिससे जरुरत का सामान खरीदेंगे. साथ ही आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज आपको नया अनुभव मिलने वाला है. आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा होगा. स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को आज उनके कोच द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसका लाभ उनको खेल के मैदान में मिलेगा. आज आपका समय घर के साफ-सफाई में बीतेगा. बुजुर्गों के सेहत का ख्याल रखें, समय-समय पर दवाईयां दें. संतान पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा.

