Aaj Ka Rashifal, 28 January 2025: आज 28 जनवरी 2025, मंगलवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 28 जनवरी 2025, मंगलवार का दिन विशेष-
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है. आज स्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली है. लंबे समय से सोची हुई कोई बात आज पूरी हो सकती है. जिससे आप बहुत प्रसन्न रहेंगे. आज का दिन व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए काफी लाभदायक रहने वाला है.
वृष | Taurus 9 (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा खर्च कराने वाला रहेगा. आज मुमकिन है कि आपको अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाना पड़े. जिसका असर आपकी जेब पर भी दिखाई देगा. आपको सलाह है कि फिलहाल अपनी सेहत का ख्याल रखे. आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में पक्ष में रहने वाला है. आज आपके सामने कम ही आर्थिक चुनौतियां रहेंगी और आपकी आमदनी अच्छी रहेगी. आज व्यापार में भी लाभ के अच्छे योग रहने वाले हैं. प्रेम जीवन में रह रहे लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. दरअसल, आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए सामान्य रहेगा. आज इस राशि के पेशेवर व्यक्तियों के दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है. आज आप अपने काम में काफी व्यस्त रह सकते हैं. साथ ही आज आप आर्थिक रूप से काफी मजबूत दिखाई देंगे. पारिवारिक लोगों के लिए भी आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है. आज अपनी माता के प्रति आप विशेष लगाव महसूस करें.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
सिंह राशि के लोगों के लिए आज विदेश से जुड़ा कोई शुभ समाचार लेकर आ सकता है. आज विदेश जाने की कोई खबर आपको मिल सकती है. दरअसल, आज काम के सिलसिले में आपको किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. अपनी सेहत का ख्याल रखें आपको खांसी जुकाम जैसा संक्रामक रोग के कारण परेशानी हो सकती है.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
कन्या राशि वालों के लिए सलाह है कि आज किसी भी बात को लेकर खुद पर तनाव को हावी न होने दे. मानसिक तौर पर खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश करें. तनाव के कारण आपकी आर्थिक स्थिति और आपका कारोबार भी काफी प्रभावित हो सकती है. आज कामकाज के मामले में खुद पर पूरा भरोसा रखें ताकि आप अच्छे से काम कर सकें.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है. आज आपको प्रमोशन भी मिल सकता है या व्यापार में अच्छे लाभ के योग भी बनेंगे. निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा और आपका जीवन साथी आपके रंग में रंगा हुआ नजर आएगा. आज वे आपको काम की कुछ सलाह भी दे सकते हैं, जो आपके व्यापार के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. आज आपको सलाह है कि किसी से भी कोई कर्ज न लें. क्योंकि, ऐसा करना आपके लिए सिर दर्द का कारण बन सकता है. आज आपके खर्चों में भी काफी बढ़ोतरी होगी. इसलिए आर्थिक रूप से दिन थोड़ा निराशाजनक रह सकता है. लेकिन मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और एक साथ कई काम निपटा लेंगे.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आप जिससे प्यार करते हैं आज उससे खुलकर अपने दिल की हर बात कह सकते हैं और आज वह भी आपके प्यार में डूबा हुआ नजर आएगा. अगर आप शादीशुदा हैं तो बच्चे भी आज आपके लिए कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. आज आमदनी के मामले में दिन बहुत ही अच्छा रहेगा.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
मकर राशि के लोगों को आज प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी आपको मिल सकती है, जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे या यदि आप अपना घर खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज उसमें सफलता मिलने के पूरे योग हैं. आर्थिक रूप से भी आज आपका दिन मजबूत रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप अपने लिए बोलेंगे. यानी आज आपका दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
कुंभ राशि के लोगों के लिए सितारों की चाल बता रही है कि आज आपमें आत्मविश्वास काफी ज्यादा ऊंचा रहने वाला है. जिससे आप व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन किसी भी तरह का निवेश करते समय सावधानी बरतें, नुकसान भी हो सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा, जिससे आप काफी प्रसन्न महसूस करेंगे. दांपत्य जीवन में आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
मीन राशि के लोगों के लिए ग्रहों की स्थिति आज आपके पक्ष में रहने वाली है. जिससे आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे. आज आप कोई बड़ी पॉलिसी खरीद सकते हैं या धन संचय की किसी योजना में निवेश कर सकते हैं. परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा और परिवार में प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की बात हो सकती है.

