Vivah Muhurat 2026: आज 11 दिसंबर 2025 को शुक्र अस्त हो जाएंगे और उसके बाद सभी मांगलिक कार्य पर रोक लग जाएगी, अब जानें शादियों की शहनाई कब से बजेगी.
By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Shadi Muhurat, kharmas 2025: हिंदू धर्म में विवाह, मांगलिक कार्य के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार रहता है. क्योंकि जीवन के सबसे पवित्र बंधन का संस्कार जुड़ा होता है. इस कारण शुभ घड़ी और शुभ मुहूर्त के लिए लोग इंतजार करते हैं. क्योंकि हमारे जीवन में देवी-देवता और ग्रहों की कृपा विशेष रूप से हम पर बनी रहे. इसके लिए शुभ मुहूर्त देखने का विधान है. आज 11 दिसंबर से शुक्र अस्त हो रहे हैं, जिसके बाद शादी, मुंडन सहित ग्रह प्रवेश आदि सभी धार्मिक मांगलिक कार्य पर रोक लग जाएगी. हलांकि खरमास 16 दिसंबर से लग रहा है, लेकिन इससे पहले 11 दिसंबर 2025 को शुक्र अस्त होने के कारण शादियां नहीं होंगी.
कब हो रहे शुक्र अस्त
11 दिसंबर 2025 की सुबह ठीक 6 बजकर 35 मिनट पर धन, यश और वैभव के दाता शुक्र वृश्चिक राशि में रहते हुए सूर्य के बहुत करीब आकर अस्त (combust) हो जाएंगे. शुक्र प्रेम, वैवाहिक जीवन के कारक हैं, अस्त होने पर इन क्षेत्रों में शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं, क्योंकि जो ग्रह अस्त होता है उसकी शक्ति कम हो जाती है और वह कुंडली में शुभ प्रभाव नहीं डालता है.
शादियों पर कब तक रहेगी रोक
15 जनवरी को खरमास समाप्त होंगे. खरमास खत्म हो जाने के बाद शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं लेकिन चूंकि शुक्र 53 दिनों तक अस्त रहेंगे यानी शुक्र 1 फरवरी 2026 को उदित होंगे, तो इसके बाद ही शादी की शहनाईयां बजेंगी और सभी मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे.
2026 फरवरी में शादियों के मुहूर्त
फरवरी 2026 में शादी-विवाह के लिए 12 शुभ मुहूर्त हैं, जिनमें फरवरी 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26 आदि डेट्स शामिल हैं.
बसंत पंचमी पर नहीं होंगे विवाह
बसंत पंचमी विवाह के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है क्योंकि ये सिद्ध मुहूर्त है, लेकिन साल 2026 में बसंत पंचमी पर शादी के मुहूर्त नहीं है, क्योंकि बसंत पंचमी 23 जनवरी को है जब शुक्र अस्त रहेंगे.
Source : DB News Update
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

