By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: गुप्त दान का नहीं बचा मान, क्योंकि अब दान करने से पहले कैमरा कर लेते हैं ऑन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > गुप्त दान का नहीं बचा मान, क्योंकि अब दान करने से पहले कैमरा कर लेते हैं ऑन
Religion

गुप्त दान का नहीं बचा मान, क्योंकि अब दान करने से पहले कैमरा कर लेते हैं ऑन

DB News
Last updated: 11/12/2025 11:28 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

शास्त्रों में गुप्त दान को अक्षय पुण्य की प्राप्त का मार्ग बताया गया है. हालांकि आजकल लोग इसकी महत्ता को भूलते जा रहे हैं.

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
शास्त्रों में गुप्त दान को अक्षय पुण्य की प्राप्त का मार्ग बताया गया है. हालांकि आजकल लोग इसकी महत्ता को भूलते जा रहे हैं.आज के आधुनिक समय में गुप्त दान का महत्व लोग समझ रहे हैं या नहींसबसे शुद्ध रूप से गुप्त दान माना गया हैबदलते दौर में बदलती दान की रूपरेखा

Gupt Daan Benefits: हिंदू धर्म ग्रंथों में दान का विशेष महत्व बताया गया है. दान देने की वस्तु और प्रक्रिया अलग अलग हो सकती है. लेकिन इनमें सबसे बड़ा दान गुप्त दान माना गया है. इसे महादान भी कहा गया है. लेकिन अब इसका मान (सम्मान) नहीं बचा है. ज्योतिष शास्त्र में तो गुप्त दान को पुण्य प्राप्त करने का मार्ग बताया गया है. यहां तक कि धन प्राप्ति के अचूक उपायों में भी गुप्‍त दान शामिल है. ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार अगर व्‍यक्ति इन चीजों का गुप्‍त दान करे तो उसकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सकारात्‍मक बदलाव देखने को मिलते हैं. गरीब व्यक्ति के भी तरक्की के द्वार खुलते हैं. काम में सफलता और आर्थिक स्थिति में सुधार से व्यक्ति अमीर बनता है. आइए जानते हैं क्या है गुप्त दान, कोन सी चीजें गुप्त दान करने से पुण्यों की प्राप्ति होती है.

भागवत पुराण, अग्नि पुराण, महाभारत और मनुस्मृति समेत लगभग सभी धर्म शास्त्रों में गुप्त दान का महत्व बताया गया है. गुप्त दान का अर्थ होता है, ऐसा दान जोकि दाएं हाथ से किसी को दिया जाए तो बाएं हाथ को भी पता न चले. इसलिए गुप्त दान पुण्य फल देने वाला होता है. शास्त्रों में तो गुप्त दान को अक्षय पुण्य के समान माना गया है.

हिंदू धर्म में दान को पुण्य, करुणा और आत्मशुद्धि का सबसे बड़ा साधन माना जाता है. आइए जानते हैं जिस गुप्त दान को शास्त्र में श्रेष्ठ और सर्वोच्च बताया गया है, आज के डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में कितने लोग फॉलो कर रहे हैं?

आज के आधुनिक समय में गुप्त दान का महत्व लोग समझ रहे हैं या नहीं

दान का साधारण अर्थ है कि, जिस वस्तु का आप दान कर रहे हैं उस वस्तु पर से आपका अधिकार अब समाप्त हो चुका है. धर्म शास्त्रों और पौराणिक कथाओं में हमने कई दानवीरों के किस्से-कहानियों को सुना है. लेकिन सवाल यह है कि, क्या सच में आज के आधुनिक समय में गुप्त दान का महत्व लोग समझ रहे हैं और इसे निभा रहे हैं. इसका जवाब हां भी है और नहीं भी. आज भी कई लोग हैं जो मंदिर आदि जैसे धार्मिक स्थलों पर गुप्त दान करते हैं, गरीबों को भोजन दान करते है, लेकिन सभी नहीं..

भगवद गीता के अनुसार- जो दान कर्तव्य समझकर बिना किसी फल या इच्छा के, उचित समय, उचित स्थान और योग्य पात्र को दिया जाए, वही सात्त्विक दान है.

सबसे शुद्ध रूप से गुप्त दान माना गया है

भगवत गीता में बताए इसी सात्त्विक दान का सबसे शुद्ध रूप से गुप्त दान माना गया है. जिसमें दान देने वाले में अहंकार नहीं सिर्फ करुणा हो. लेकिन धीरे-धीरे इसे भुलाया जा रहा है. आज स्थिति यह है कि पशु हो या गरीब हो या कोई जरूरतमंद, लोग उनकी मदद करने से पहले कैमरा ऑन करना नहीं भूलते. इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि, आज के आधुनिक समय में गाय और गरीब को लोग दिखावे की रोटी दे रहे हैं.

जबकि शास्त्रों के लिए अनुसार गुप्त दान का अर्थ ऐसा दान है जिसे, सार्वजनिक न किया जाए, न ही दान पाने वाला अपमानित हो और न ही समाज में उसका प्रचार हो. गरुड़ पुराण और मनु स्मृति जैसे धर्म ग्रथों के अनुसार, जो दान दिखावा, प्रसिद्धि या स्वार्थ से किया जाता है, उसका पुण्यफल क्षीण हो जाता है.

बदलते दौर में बदलती दान की रूपरेखा

सोशल मीडिया के समय में भले ही गुप्त दान का महत्व बदलता या यूं कहें कि लुप्त होता रहा है. लेकिन दान के प्रति लोगों को प्रेरित भी किया जा रहा है, जिससे कई लोग बढ़ चढ़क मदद करने के लिए आगे भी आते हैं. सोशल मीडिया एक रोटी गाय के नाम या गरीब को भोजन जैसे मुहीम की शुरुआत कर वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें लोग मदद करने के लिए आगे भी आते हैं. लेकिन इसे गुप्त दान नहीं कहा जा सकता है. हालांकि दान का पुण्यफल किसी न किसी रूप में जरूर मिलता है.

Source : DB News Update  

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateGupt Daan BenefitsJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article कांग्रेस पर बरसे अमित शाह- ‘नेहरू के समय हुई पहली वोट चोरी, 2 वोट आए और बन गए प्रधानमंत्री’
Next Article आज से मांगलिक कार्यों पर लगी रोक, 16 से लग रहा खरमास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?