Delhi New CM Atishi: दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. आम आदमी पार्टी (आप) विधायक दल की बैठक में निर्णय
By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By: प्रिंस अवस्थी
Delhi New CM: सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा. दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आतिशी होंगी. इसपर विधायकों ने सहमति जताई. आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी. इससे पहले दिवंगत सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं.
इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) के नेताओं ने दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी का नाम सुझाया था. पीएसी की सोमवार (16 सितंबर) को बैठक हुई थी.
रविवार को केजरीवाल ने किया था इस्तीफे का ऐलान
अरविंद केजरीवाल ने रविवार (15 सितंबर) को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था. इसके बाद आज वो शाम में उप-राज्यपाल विनय सक्सेना से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौंप देंगे.
सीबीआई ने किया था केजरीवाल को गिरफ्तार
दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया. सीबीआई के मामले में उन्हें 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली. उन्हें ईडी के मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी थी. वो 13 सितंबर को ही तिहाड़ जेल से बाहर आए.

