Aaj Ka Rashifal, 21 August 2025 : आज 21 अगस्त 2025, गुरुवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 21 अगस्त 2025, गुरुवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा. सोचे हुए कार्य पूरे होंगे और समाज में मान-सम्मान मिलेगा. बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से लाभ मिलेगा. प्रॉपर्टी डीलरों के लिए समय शुभ है. आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक है. खुले मन से काम करेंगे तो अच्छे लोग जुड़ेंगे. विद्यार्थियों को नई सीख मिलेगी, जिससे पढ़ाई में सुधार होगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. लोग आपको अच्छे उदाहरण के रूप में देखेंगे. आज सीजनल फ्रूट का सेवन करें और भगवान को अर्पित करें.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
मेहनत का परिणाम आपके पक्ष में रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. किसी नए कार्य या योजना की शुरुआत आपके लिए लाभदायक होगी. आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है, धन लाभ के अवसर मिलेंगे. विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनेगा, रिश्ते में मजबूती आएगी. परिवार के साथ भविष्य की प्लानिंग पर विचार करेंगे. मेडिटेशन करें और जरूरतमंदों की मदद करें.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज का दिन अच्छा है. आपके विचार और योजनाएं लोगों को पसंद आएंगी. नए कार्य से धन लाभ होगा, लोग आपकी सलाह मानेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. छात्रों का अनुशासन उन्हें सफलता दिलाएगा. संतान की सफलता खुशी लाएगी. जीवनसाथी उपहार देंगे और घर में पार्टी का आयोजन होगा. आज मंदिर में दीपक जलाएं.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
नेतृत्व करने के अवसर मिलेंगे. आपके विचारों को महत्व मिलेगा. जो लोग दूसरे राज्य में व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए दिन अच्छा है. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जो आगे काम आएगा. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा. माता दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
वर्किंग प्लेस पर मेहनत सफल होगी. प्रशासनिक कर्मचारियों को लाभ होगा. रियल एस्टेट और मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद है. आर्थिक लाभ के योग हैं, कार्य से संतोष मिलेगा. विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा करेंगे. घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, परिवार में सहयोग मिलेगा. भगवान शिव को जल अर्पित करें.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब ऑफर मिलने की संभावना है. आत्मविश्वास बढ़ेगा. किसी जरूरी काम पर विचार करने का मौका मिलेगा. धन की स्थिति मजबूत होगी. विद्यार्थी रचनात्मक कार्यों में आगे रहेंगे. लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे और सहमति मिलेगी. भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
ऑफिस का काम समय पर पूरा करें, सफलता मिलेगी. व्यापार को बढ़ाने का प्लान सफल होगा. आर्थिक लाभ मिलेगा, दिन लाभकारी है. विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का समय अनुकूल है. धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. किसी मंदिर में जरूरतमंद को भोजन कराएं.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और काम पूरे होंगे. नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय शुभ है. धन की स्थिति बेहतर होगी. विद्यार्थी क्रिएटिव कार्यों में सफलता पाएंगे. लवमेट घूमने जाएंगे, दांपत्य जीवन शानदार रहेगा. भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन शिक्षकों और छात्रों के लिए शुभ है. बिजनेस में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. छात्र नई क्रिएटिव स्किल सीखेंगे. जीवनसाथी के साथ अनबन दूर होगी. बच्चों के साथ समय बिताएंगे. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा. पुराने लेन-देन पर विचार करेंगे. व्यापार में सुधार होगा. धन प्राप्ति के योग हैं. छात्रों को सफलता मिलेगी. लवमेट घूमने जाएंगे और अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे. भगवान शनि को तिल का तेल अर्पित करें.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
ऑफिस के रुके कार्य पूरे होंगे. पैसों के मामले में उन्नति होगी, नई योजनाओं पर काम करें. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. छात्रों के लिए दिन लाभकारी है. परिवार और दोस्तों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. भगवान शिव का अभिषेक करें.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है. बेकरी या फूड बिजनेस में लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. छात्रों को करियर के लिए गुरु का मार्गदर्शन मिलेगा. पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा, खेलकूद से जुड़े लोगों को मौके मिलेंगे. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

