हिंदू धर्म में बहुत खास और पावन पर्व नवरात्रि का होता है, साल में पड़ने वाली चार नवरात्रि में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि भी एक है.
By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Ashadha Gupt Navratri 2025: नवरात्रि आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित पर्व है, जिसे हिंदू धर्म में बहुत खास और पावन पर्व माना जाता है. साल में पड़ने वाली चार नवरात्रि में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि भी एक है. आषाढ़ महीने में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि के रूप में मनाया जाता है. जोकि इस साल 26 जून 2025 से शुरू होगी. गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्या की पूजा का महत्व है.
आध्यात्मिक ऊर्जा होगी सशक्त
ज्योतिषाचार्य की मानें तो नवरात्रि शुरू होने से पहले ही आप कुछ काम जरूर कर लें. इससे घर आध्यात्मिक ऊर्जा सशक्त होगी और सकारात्मकता का वास होगा.नवरात्रि नौ दिनों का पावन पर्व है. इसलिए यह बेहद जरूरी है कि इस दौरान घर पर शुद्धता, स्वच्छता और पवित्रता बनी रहे.
गुप्त नवरात्रि पर करें ये काम
- आषाढ़ नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है और इससे पहले आप अच्छी तरह से घर की साफ-सफाई कर लें.
- हिंदू धर्म में मान्यता है कि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान भी बाल-दाढ़ी कटवाने से बचना चाहिए.
- आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुरू होने से पूर्व ही पार्लर या सैलून आदि से जुड़े इन कामों को भी निपटा लें.
- अगर पूजाघर में देवी-देवताओं की कोई खंडित प्रतिमा रखी है तो उसे भी हटा दें
- मंदिर की अच्छे से साफ-सफाई कर लें.
- घर के मुख्य दरवाजे के पास भी सफाई करें.
- द्वार को तोरण-फूलों से सजाएं, जिससे कि माता का वास आपके घर पर हो.
इन सामग्रियों की खरीददारी जरूर कर लें
नवरात्रि शुभता और सकारात्मकता से जुड़ा पर्व है. इसलिए नवरात्रि के शुरू होने से पहले ही घर पर मोरपंख, चांदी का सिक्का, सुहाग का सामान, लाल चुनरी आदि की खरीदारी कर घर ले आएं, जिसे काफी शुभ माना जाता है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

