By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ऑपरेशन सिंदूर में जैश के 4, लश्कर के 3, हिज्बुल को 2 आतंकी अड्डे तबाह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > ऑपरेशन सिंदूर में जैश के 4, लश्कर के 3, हिज्बुल को 2 आतंकी अड्डे तबाह
National

ऑपरेशन सिंदूर में जैश के 4, लश्कर के 3, हिज्बुल को 2 आतंकी अड्डे तबाह

DB News
Last updated: 09/04/2026 11:38 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

पहलगाम हमले का भारतीय सेना ने बदला लेते हुए बुधवार (7 मई,2025) को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर तबाह कर दिया.

Source : DB News Update

Contents
पहलगाम हमले का भारतीय सेना ने बदला लेते हुए बुधवार (7 मई,2025) को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर तबाह कर दिया.ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी में अलर्टजैश के 4, लश्कर के 3, हिज्बुल को 2 आतंकी अड्डे हुए तबाहडोभाल ने दी एक्शन की जानकारीपाकिस्तान ने क्या कहासेना ऑपरेशन सिंदूर को दिया अंजाम

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Operation Sindoor India Strikes in Pakistan: पहलगाम हमले का भारतीय सेना ने बदला लेते हुए बुधवार (7 मई,2025) को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया. वहीं इस कदम के बाद जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थित हवाई अड्डे को हाई अलर्ट पर रखा गया है. इसके अलावा पाकिस्तान बॉर्डर पर भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम को भी एक्टिव कर दिया गया है. बता दें कि सेना ने मंगलवार की देर रात को पीओके के मुजफ्फराबाद, मदिरके, कोटली में एयर स्ट्राइक की है. भारत के इस हवाई हमले में 70 आतंकी मारे गए हैं. जबकि 55 आतंकी घायल बताए जा रहे हैं.
भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से पाकिस्तान में बने आतंकवादी शिविरों पर सटीक हमला किया गया. ये आतंकी ठिकाने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में मौजूद थे. सेना की इस एयर स्ट्राइक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया है. ये एयरस्ट्राइक उन आतंकी ठिकानों पर की गई, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई थी. सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एयर स्ट्राइक में कुल 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी में अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी अलर्ट मोड पर है. डीजीपी की तरफ से सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश जारी किया गया है. सरकारी प्रतिष्ठान से लेकर भीड़ वाली जगह पर निगरानी सहित सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है.

जैश के 4, लश्कर के 3, हिज्बुल को 2 आतंकी अड्डे हुए तबाह

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PAK के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों की लिस्ट सामने आई है. इन आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक नेस्तनाबूद कर दिया गया.
1. मरकज़ सुभान अल्लाह, बहावलपुर – जैश
2. मरकज़ तैयबा, मुरीदके – लश्कर
3. सरजल, तेहरा कलां – जेईएम
4. महमूना जोया, सियालकोट – एचएम
5. मरकज़ अहले हदीस, बरनाला – लश्कर
6. मरकज़ अब्बास, कोटली – जैश
7. मस्कर राहील शाहिद, कोटली – एचएम
8. शावई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद – लश्कर
9. सैयदना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद – जेईएम

डोभाल ने दी एक्शन की जानकारी

मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में स्ट्राइक के बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अमेरिकी NSA से भी बात की. उन्होंने इस स्ट्राइक के बारे में जानकारी दी. अजित डोभाल ने बयान जारी कर बताया कि भारतीय सेना ने सटीक निशाना लगाया और केवल आतंकी ठिकानों को तबाह किया. वहीं भारत के इस एक्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि ये सब जल्द खत्म होगा. भारत ने अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब और UAE को भी हमले की जानकारी दी है.

पाकिस्तान ने क्या कहा

वहीं इस हमले के बाद पाकिस्तान ने भी माना कि भारत ने स्ट्राइक की है. भारत के हमले के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने रात में इमरजेंसी बैठक बुलाई. वहीं अगली बैठक सुबह 10 बजे भी की जाएगी. शहबाज शरीफ ने माना कि भारतीय सेना ने कम से कम 5 लोकेशंस को टारगेट किया. साथ ही कहा कि पाकिस्तान भारत के स्ट्राइक का जवाब देगा.

सेना ऑपरेशन सिंदूर को दिया अंजाम

बता दें कि भारतीय समय के मुताबिक रात करीब 1.05 बजे से 1.30 बजे तक ऑपरेशन सिंदूर के तहत ये हमले किए गए. ये अटैक हवा से जमीन पर हमला करने वाली मिसाइल से किया गया. PoK के लोगों के मुताबिक रात में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और इमारतों में आग धधकती दिखी. भारतीय सेना ने स्ट्राइक को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है. वहीं ऑपरेशन को अंजाम देते हुए सेना ने कहा- ‘न्याय हुआ जय हिंद’। भारतीय सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन में सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. किसी भी पाकिस्तानी सेना के ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIndia Strikes in PakistanOperation SindoorPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article बाबा बर्फानी की 7 फीट ऊंचे हिम शिवलिंग के हुए दर्शन
Next Article संतान पक्ष से आपको हर्ष होगा, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?