By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: हेमंत सोरेन झारखंड के CM बने
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Jharkhand > हेमंत सोरेन झारखंड के CM बने
Jharkhand

हेमंत सोरेन झारखंड के CM बने

DB News
Last updated: 11/04/2026 11:34 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

मंच पर राहुल, केजरीवाल समेत विपक्ष के नेता मौजूद रहे, गवर्नर संतोष गंगवार ने दिलाई शपथ, . मंत्रिमंडल विस्तार बाद में होगा. समारोह में राहुल गांधी, प. बंगाल की CM ममता बनर्जी, सपा चीफ अखिलेश यादव, RJD नेता तेजस्वी यादव समेत INDIA ब्लॉक के कई लीडर्स मौजूद रहे.

Source : MEDIA

Contents
मंच पर राहुल, केजरीवाल समेत विपक्ष के नेता मौजूद रहे, गवर्नर संतोष गंगवार ने दिलाई शपथ, . मंत्रिमंडल विस्तार बाद में होगा. समारोह में राहुल गांधी, प. बंगाल की CM ममता बनर्जी, सपा चीफ अखिलेश यादव, RJD नेता तेजस्वी यादव समेत INDIA ब्लॉक के कई लीडर्स मौजूद रहे.इससे पहले 3 बार कब शपथ लीदुमका में शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की हार से लगा सदमाजेएमएम के छात्र संगठन से राजनीति में एंट्रीशिबू सोरेन की अनुपस्थिति में मां रूपी सोरेन ने ही पढ़ाई-लिखाई का ध्यान रखा

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

JMM लीडर हेमंत सोरेन को गवर्नर संतोष गंगवार ने झारखंड के CM पद की शपथ दिलाई. वे चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं. मंत्रिमंडल विस्तार बाद में होगा. समारोह में राहुल गांधी, प. बंगाल की CM ममता बनर्जी, सपा चीफ अखिलेश यादव, RJD नेता तेजस्वी यादव समेत INDIA ब्लॉक के कई लीडर्स मौजूद रहे.

इससे पहले 3 बार कब शपथ ली

हेमंत जुलाई 2013 में पहली बार CM बने थे. दिसंबर 2014 तक पद पर रहे. 2019 में JMM, कांग्रेस और राजद ने मिलकर 47 सीटें हासिल कीं और हेमंत CM बने. 31 जनवरी 2024 को जमीन घोटाले में गिरफ्तारी हुए. उनकी जगह 2 फरवरी को JMM के चंपाई सोरेन को CM बनाया गया. 5 महीने बाद हेमंत को जमानत मिली. 3 जुलाई को चंपाई ने इस्तीफा दिया. 4 जुलाई को हेमंत ने तीसरी बार CM पद की शपथ ली थी.

इस दौरान हेमंत सोरेन और उनके बड़े भाई दुर्गा सोरेन का पालन-पोषण उनकी मां शिबू सोरेन ने ही किया। 1980 के दशक में शिबू सोरेन और बिनोद बिहारी महतो ने मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा नामक एक राजनीतिक दल का गठन कर लिया। इसमें झारखंड में खासकर कोयलांचल में वामपंथी विचारधारा से ओतप्रोत मजदूर नेता मासस के ए.के. राय भी हमराही बने। झारखंड के इन तीन दिग्गजों के नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य का आंदोलन तेज हो गया। शिबू सोरेन को संगठन और राजनीतिक बैठकों में भाग लेने के सिलसिले में अधिकांश दिनों तक घर से बाहर रहना पड़ा था।

दुमका में शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की हार से लगा सदमा

पिता शिबू सोरेन की अनुपस्थिति में रूपी सोरेन ने ही दुर्गा सोरेन, हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन की पढ़ाई-लिखाई का ख्याल रखा। हेमंत सोरेन ने पटना से 12वीं की परीक्षा पास की और इंजीनियरिंग करने बीआईटी मेसरा, रांची आ गए। उस वक्त उनके पिता शिबू सोरेन 1991 के चुनाव में दुमका से सांसद निर्वाचित हुए थे। लेकिन इसी दौरान शशिनाथ झा हत्याकांड और सांसद रिश्वत कांड के कारण शिबू सोरेन की मुश्किलें बढ़ गई।
सीबीआई की कार्रवाई के बावजूद शिबू सोरेन ने 1996 के लोकसभा चुनाव में फिर से जीत हासिल की। लेकिन राजनीतिक मुश्किलें बढ़ती ही गई। 1996 के लोकसभा चुनाव के पहले 1995 में दुर्गा सोरेन जामा से विधानसभा चुनाव जीत चुके थे, लेकिन बाद में उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन्हीं सब पारिवारिक परिस्थितियों के कारण हेमंत सोरेन की राजनीति में एंट्री हुई।

जेएमएम के छात्र संगठन से राजनीति में एंट्री

1998 के लोकसभा चुनाव में शिबू सोरेन को दुमका में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 1999 के लोकसभा चुनाव में शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन को भी भाजपा के बाबूलाल मरांडी ने पराजित किया। संताल परगना में जेएमएम की कमजोर सांगठनिक स्थिति को संभालने के लिए हेमंत सोरेन को सबसे पहले छात्र-युवा मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई। हेमंत सोरेन पढ़ाई छोड़ की पूरी तरह से अपने पिता शिबू सोरेन और बड़े भाई दुर्गा सोरेन के लिए चुनाव तैयारियों का अपने हाथों में ले लिया। दुमका और संताल परगना क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने में हेमंत सोरेन लग गए। हेमंत सोरेन के प्रयास से ही 2001 के दुमका लोकसभा उपचुनाव में शिबू सोरेन को एक बार फिर से बड़ी जीत मिली। 2004 और 2009 और 2014 के चुनाव में भी शिबू सोरेन को दुमका से जीत मिली। इसमें हेमंत सोरेन की बड़ी भूमिका रही।

शिबू सोरेन की अनुपस्थिति में मां रूपी सोरेन ने ही पढ़ाई-लिखाई का ध्यान रखा

10 अगस्त 1975 को रामगढ़ के नेमरा गांव में जब हेमंत सोरेन का जन्म हुआ, उस वक्त उनके पिता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन टुंडी स्थित एक आश्रम में संताली समुदाय को जागृत करने के लिए अभियान चला रहे थे। टुंडी-निरसा क्षेत्र में ही शिबू सोरेन ने सबसे पहले बिनोद बिहारी महतो के साथ मिलकर महाजनी प्रथा के आंदोलन की शुरुआत की। इसी दौरान चिरूडीह नरंसहार की घटना समेत अन्य बड़े आंदोलनों के कारण शिबू सोरेन को महीनों तक भूमिगत रहना पड़ा।

You Might Also Like

नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’

झारखंड के देवघर में बस और ट्रक में हुई टक्कर, 18 श्रद्धालुओं की मौत

झारखंड के बोकारो में सुरक्षा बलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर

आज झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री बनेंगे हेमंत सोरेन

इस योजना ने झारखंड का पूरा सियासी खेल पलट दिया, हेमंत की एक चाल और बीजेपी चारों खाने चित

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp Newsjharkhand news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article सरकार ने BCCI से कहा- पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम INDIA
Next Article ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम्र उम्र के लिए सोशल मीडिया बैन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?