110 KMPH की रफ्तार से चल रही हवा की रफ्तार में आई कमी, भारी बारिश, 14 लाख लोग किए गए शिफ्ट
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Cyclone Dana Landfall :बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ गुरुवार रात करीब 12:30 बजे ओडिशा के तट से टकराया. IMD ने सुबह करीब 10 बजे बताया कि लैंडफॉल प्रोसेस अब खत्म हो गई है. अगले 6 घंटे में यह तूफान कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा.दाना तूफान की वजह से कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की सूचना है. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आज भी स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे.
तूफान ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के भितरकनिका और भद्रक जिले के धामरा के बीच लगभग 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचा था. हालांकि, सुबह 6 बजे इसकी रफ्तार घटकर 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई.
‘दाना’ के असर से ओडिशा में लगातार बारिश हो रही है। भद्रक, केंद्रपाड़ा में 30 सेमी से ज्यादा बारिश का अनुमान है. 5.84 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है. कई इलाकों में पेड़ उखड़े, गाड़ियां भी डैमेज हुईं. स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश पहले ही जारी कर दिए गए थे. फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है.
तूफान का असर 7 राज्यों में देखने को मिल रहा है. पश्चिम बंगाल सरकार ने 1.59 लाख लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से निकाला। कोलकाता और भुवनेश्वर एयरपोर्ट गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक बंद थे। मौसम में सुधार होने के बाद दोनों एयरपोर्ट से एयर सर्विसेस शुरू कर दी गई हैं.

