जय हिंद न बोल जय फिलिस्तीन के साथ ली शपथ, टी. राजा ने कहा बंदूक उठा लेते
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा की कार्यवाही के दूसरे दिन AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। इस दौरान उन्होंने जय फिलिस्तीन बोलकर सदन में हलचल पैदा कर दी। अपनी शपथ का समापन उन्होंने “जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन” शब्दों के साथ किया। जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। बता दें कि, प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने असदुद्दीन ओवैसी को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए बुलाया। जिसके बाद ओवैसी ने बिस्मिल्लाह पढ़कर सासंदी की शपथ ली। सांसद पद की शपथ लेने के बाद ओवैसी ने जय भीम, जय तेलंगाना और बाद में जय फलिस्तीन का नारा लगा दिया। इसके बाद संसद में बीजेपी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सदन के बाद AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, “किसने क्या कहा, क्या नहीं कहा सब आपके सामने है। हमने कहा- ‘जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन’। यह कैसे(संविधान के) खिलाफ है?”
जय इजरायल बोलने पर आज क्या ओवैसी संसद में बैठते?- टी राजा
इस बीच बीजेपी नेता टी. राजा सिंह ने ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा कि संसद में शपथ किस प्रकार से ली जाती है. तुम तो नए नहीं हो और बोलने की जरूरत भी नहीं है. बीजेपी नेता ने कहा कि आज अगर कोई जय इजरायल बोल देता तो आज क्या तुम संसद में बैठते? तुरंत संसद के बाहर आकर हंगामा शुरू कर देते कि यह फिलिस्तीन के विद्रोही है. यह लोग इजरायल के समर्थक हैं.
‘मीडिया में हेडलाइन तो कोई भी बन सकता है’
बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि ओवैसी मैं आपको कहना चाहूंगा कि ठीक है, अगर तुम्हें इतना ही फिलिस्तीन से प्यार है तो क्यों फिलिस्तीन में आप जाकर उनके लोगों के सपोर्ट में खड़े नहीं हुए भाई. जो बंदूक उठाकर अपने आप की रक्षा कर रहे हैं तो वैसे तुम भी चले जाओ न फिलस्तीन. बंदूक उठा लो दम अगर है तो, भारत देश में रहकर सिर्फ मीडिया में हेडलाइन बनना कोई भी बन सकता है. अगर इतना ही प्यार है, चले जाओ फिलिस्तीन.
बीजेपी नेता टी राजा सिंह ने कहा कि ठीक है जय भीम, हम भी बोलते हैं, जय भीम हमारा स्लोगन है, एक बार चले जाओ फिलिस्तीन से पता चल जाएगा.

