सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं.
BY : DB News Update
Edited By : प्रिंस अवस्थी
Naxal Encounter: रायपुर. नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में मओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सर्चिंग में निकली संयुक्त जवानों की टीम के द्वारा जवानों और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है.
वहीं दो जवान घायल हुए हैं। इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान भी घायल बताए जा रहे हैं. एक जवान खिलेश्वर गावड़े के सिर और दाहिने हाथ पर गोली लगी है, वहीं दूसरे का नाम हीरामन यादव बताया जा रहा है जिनके दाएं पैर के जांघ में गोली लगी है.
नक्सलियों ने किया हमला
यह मुठभेड़ कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित माड़ इलाके में हुई. सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई.

