By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कारोबार में आज आपको अपनी योजना का लाभ मिलेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > कारोबार में आज आपको अपनी योजना का लाभ मिलेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

कारोबार में आज आपको अपनी योजना का लाभ मिलेगा, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 10/10/2025 12:09 PM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 14 December 2024: आज 14 दिसंबर 2024, शनिवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 14 December 2024: आज 14 दिसंबर 2024, शनिवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 14 दिसंबर 2024, शनिवार का भविष्यफल-

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 14 दिसंबर 2024, शनिवार का भविष्यफल-

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा. आपके हाथों आज कोई शुभ और परोपकार का काम होगा. आपके सितारे कहते हैं कि आप अपने काम से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान देंगे जिससे आपका अपना काम आज प्रभावित होगा. आपके शत्रु आपकी प्रगति में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैं, विरोधियों से आपको सतर्क रहना चाहिए.

वृष | Taurus 9 (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा. आपको अपनी संतान की ओर से कोई अच्छी और उत्साहजनक खबर मिल सकती है. अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे थे तो आपको परेशानी से राहत मिलेगी. आज आपके घर किसी मेहमान के आगमन से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए उन्नतिदायक रहेगा. आपको कोई नई संपत्ति मिलने के योग नजर आ रहे हैं. लेकिन आपको आज संपत्ति से संबंधित मामलों में बेहद सतर्क रहना होगा. कार्यस्थल पर अधिकारी आपका कार्यभार बढ़ा सकते हैं, जिससे आप व्यस्त रहेंगे. आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन कर्क राशि के जातकों को अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज आप प्रसन्न रहेंगे. आज आपको परिवार के किसी भी सदस्य के करियर से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी और भावुकता में नहीं लेना चाहिए. पारिवारिक जीवन में बड़े फैसले लेने से पहले घर के वरिष्ठजनों से जरूर बात करें.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिलेगी. लेकिन निवेश के मामले में आपको आज सतर्कता से काम करना होगा. आपका पैसा फंस सकता है. आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए अन्यथा परेशानी हो सकती है. आज आपका कोई रुका हुआ काम समय पर पूरा हो जाएगा.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए आनंददायक रहेगा. रचनात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि रहेगी. लेकिन छात्रों को आज अपनी पढ़ाई और शिक्षा पर पूरा ध्यान देना होगा. आज आपको परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान करने के लिए जीवनसाथी से सहयोग की आवश्यकता होगी. लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में नहीं हैं, प्रेमी से किसी बात पर आपका मतभेद हो सकता है.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन तुला राशि के लिए उपलब्धि लेकर आने वाला है. जीवनसाथी के सहयोग और सानिध्य से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. मौसम की प्रतिकूल प्रकृति आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है, जिसके कारण आप सर्दी, खांसी आदि जैसी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आर्थिक मामलों में आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा. आपकी आमदनी में वृद्धि होने से आप आज आनंदित होंगे. अपने कुछ पुराने कर्ज चुकाने में आज सफल रहेंगे. आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा. पारिवारिक जीवन में आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि लेकर आएगा. कोर्ट कचहरी में आपका कोई मामला चल रहा है तो आपको आज उसमें सफलता मिलेगी. किसी बात को लेकर पार्टनर से आपकी बहस हो सकती है, जिससे आप तनावग्रस्त रहेंगे. आप अपनी रोजमर्रा की जरूरी चीजों की खरीदारी पर धन खर्च कर सकते हैं.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन मकर राशि के लिए लिए अनुकूल रहने वाला है. आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आज ऑफिस के काम को जल्दी पूरा करके घर आने का प्रयास करेंगे. कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी योजना का लाभ मिलेगा. वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें. अचानक आज आपका खर्च बढ़ सकता है.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है. परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट को लेकर आप भाग-दौड़ करेंगे और थोड़े चिंतित रहेंगे. आपके खर्चे बढ़ेंगे, जिससे आपका बजट भी गड़बड़ा सकता है. प्रॉपर्टी के काम में आज आपको लाभ मिलेगा. अगर आप जमीन या मकान का सौदा करने जा रहे हैं तो कागजात को ठीक से पढ लें फिर हस्ताक्षर करें.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि के लिए सितारे कहते हैं कि, बिजनस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है. आपकी कोई डील जो लंबे समय से अटक रही थी आज वह फाइनल हो सकती है. कारोबार में आज आपको अपनी योजना का लाभ मिलेगा. शाम को आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article कुंभ में अखाड़ा क्या होता है, ये किसके प्रतीक माने जाते हैं? जानें…
Next Article दिल्ली के DPS सहित कई स्कूलों फिर से बम से उड़ाने की धमकी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?