By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 18/09/2025 10:08 AM
DB News
Share
10 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 1 June 2025 : आज 1 जून 2025, रविवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 1 June 2025 : आज 1 जून 2025, रविवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 1 जून 2025, रविवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 1 जून 2025, रविवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आपको अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो वह परिवार के सदस्यों में आपसी वाद-विवाद करा सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके तेज को देखकर आपके शत्रु भी हैरान रहेंगे. कारोबार में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो आप अपने मित्रों की मदद से किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जिस कारण आप दिल खोलकर निवेश आसानी से कर पाएंगे.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा. आप अपने बढ़ते खर्चो को लेकर परेशान रहेंगे. व्यवसाय कर रहे लोगों को उनका रुका हुआ धन मिल सकता है, जिसकी उन्हें उम्मीद भी नहीं थी, आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे. आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्य उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे. विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे. आपको किसी पुराने गलती से आपको सबक लेना होगा.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा, जो लोग किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत करने की सोच रहे थे, तो वह उसमें आगे बढ़ेंगे. आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे. आपको परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने से आज उन्हें जाना पड़ सकता है. माता जी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है, इसलिए बहुत ही तोलमोल कर बोलें.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है, जो लोग किसी रोग से पीड़ित है, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है. आपके स्वभाव का चिड़चिड़ापन आपके काम पर भी दिखेगा, जिसके कारण आपका काम करने में मन नहीं लगेगा. माता जी से आप यदि कुछ धन मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में किसी छोटी मोटी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है. आपको अपने आस-पड़ोस में रह रहे लोगों को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है. आप अपने घरेलू मामलों पर पूरा ध्यान बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है. यदि आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे, तो वह किसी कारण टल सकती है और आपको किसी काम के लिए उधार लेना पड़ सकता है, जो आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आप संतान के करियर को लेकर अपने कुछ मित्रों से बातचीत कर सकते हैं और आपका पूरा ध्यान उसी पर रहेगा. यदि स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहने वाला है. यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं. प्रेम से जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण वाद विवाद पनप सकता है, जिसमें आपको बात संभालनी होगी. व्यवसाय में आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा. आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्त होंगे.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. आप उनकी जिम्मेदारी बढ़ने से थोड़ा परेशान रहेंगे और आप मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हो सकते हैं. व्यवसाय संबंधित कोई लेन-देन आप किसी के बीच-बचाव में करें, नहीं तो आपसे आपके साथ धोखा हो सकता है. आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा. नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और अधिकारी भी उनकी हां में हां मिलाते नजर आएंगे.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें उनके कामों के द्वारा प्रसिद्धि मिल सकती है और वह किसी बड़े काम में भी हाथ आजमा सकते हैं. रियल स्टेट व सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश करें, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन आपको आय में वृद्धि होने से अपने खर्चों में वृद्धि नहीं करनी है, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है. आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा और माताजी को यदि स्वास्थ्य में कुछ समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो उसमें भी आपको काफी हद तक राहत मिलती दिख रही है. आपका यदि कोई कानून संबंधित मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसमें आपको खुशखबरी मिल सकती है. आपको एक से अधिक स्त्रोतों से धन प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन आप भविष्य के लिए कुछ योजना बनाने में योजनाएं बनाने में व्यतीत करेंगे. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है. व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन कुछ कमजोर रहने वाला है, लेकिन फिर भी वह अपने खर्च आसानी से निकाल पाएंगे. यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें बहुत ही सावधानी बरतें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से वह थोड़ा परेशान रहेंगे.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा. बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी नए काम को बिजनेस मे जोड़ना चाहते हैं, तो वह कर सकते हैं. नौकरी कर रहे लोगों को कार्य क्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपको किसी से भी अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा व अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो लोगों का आपसे कोई वाद विवाद हो सकता है.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है. आपको व्यवसाय में किसी काम से संबन्धित यात्रा पर जाना पड़ सकता है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से किसी बात को लेकर नाराजगी झेलनी पड़ेगी, जिससे दोनों के बीच कोई वाद-विवाद पनप सकता है. आपके मन में नकारात्मक विचारों के आने से परेशान रहेंगे. यदि परिवार में कोई समस्या लंबे समय से चल रही है, अभी आपको उसमें राहत नहीं मिलेगी. आपको किसी मित्र के साथ अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत कर सकते हैं.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सिंहस्थ कुंभ : 24 घंटे में लगभग 5 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे
Next Article सावन शिवरात्रि कब है, जानें तिथि और शिव पूजा का समय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?