By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कार्यक्षेत्र में हर काम गंभीरता से पूरा करने की कोशिश करें, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > कार्यक्षेत्र में हर काम गंभीरता से पूरा करने की कोशिश करें, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

कार्यक्षेत्र में हर काम गंभीरता से पूरा करने की कोशिश करें, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 14/11/2025 10:37 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 29 november 2024: आज 29  नवंबर 2024, शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है.  ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 29 november 2024: आज 29  नवंबर 2024, शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है.  ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 29 नवंबर 2024, शुक्रवार का भविष्यफल-

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 29 नवंबर 2024, शुक्रवार का भविष्यफल-

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में दिन बीतेगा. परिवार मे मौज-मस्ती का माहौल रहेगा. संबंधों को बेहतरीन बनाने में आपका विशेष योगदान रहेगा. योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए अपने विचारों में नकारात्मकता न आने दें. गुस्से पर भी नियंत्रण रखें. आज कार्यक्षेत्र में समय कम बीतेगा. ज्यादातर काम घर में रहकर ही पूरे हो जाएंगे. विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं.

वृष | Taurus 9 (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आर्थिक मामलों में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. जो फायदेमंद रहेंगे. काम ज्यादा रहेगा, लेकिन सफलता भी मिलेगी. किसी भी करीबी संबंधी के साथ विवाद में उलझने से बचें. खर्चों पर कटौती करना जरूरी है. व्यवसायिक भरोसेमंद पार्टियों द्वारा नए प्रस्ताव मिलेंगे. जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

विद्यार्थियों को प्रति स्पर्धा संबंधी कामों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है. अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें. दोपहर बाद उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने के योग हैं. कुछ गैर जरूरी खर्चे बने रहेंगे, लेकिन धन लाभ की स्थितियां भी बनेंगी. परेशान होने की जरूरत नहीं. नौकरीपेशा लोगों को टारगेट को पूरा करने से मान-सम्मान और तरक्की मिलने की संभावना है.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

घर में सुधार संबंधी योजना बन सकती है. इनकम और खर्चे बराबर रहेंगे. विद्यार्थियों का भी पढ़ाई के लिए पूरा समर्पण रहेगा. मित्र या पड़ोसी के साथ मतभेद होने जैसी स्थिति बन रही है. इससे आपकी इमेज बिगड़ सकती है. इस समय बिजनेस के काम मध्यम ही रहेंगी. आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. अपनी योजना और कार्यप्रणाली को अपने तक सीमित रखें .

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

इस समय किस्मत और ग्रह स्थिति आपके लिए शुभ अवसर बना रही है. समय का सदुपयोग करें. कुछ लोग जलन की भावना से आपकी बुराई कर सकते हैं. नकारात्मक लोगों से दूरी रखें. अभी व्यवसायिक गतिविधियों में किसी भी तरह के बदलाव करने की कोशिश न करें. वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें .

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज व्यक्तिगत काम और परिवार की व्यवस्था बनाए रखने में ही दिन बीतेगा. सामाजिक गतिविधि में आपका उत्तम योगदान रहेगा. आपके विचारों का छोटापन दूसरों के लिए परेशानी बन सकता है. समय पर अपने व्यवहार और विचारों में लचीलापन रखना जरूरी है.  व्यवसाय में मंदी की स्थिति रहेगी. जमकर मेहनत करना आपकी बिजनेस की गतिविधियों को मजबूत बनाएगा.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होगी. सभी काम समय पर पूरे होते जाएंगे. अपने महत्वपूर्ण कामों पर विशेष ध्यान दें. किसी नजदीकी रिश्तेदार से मामूली बात पर कहासुनी हो सकती हैं. जिसका असर पारिवारिक संबंधों पर पड़ेगा. कामकाज का माहौल आपके पक्ष में रहेगा. व्यवसायिक कार्य प्रणाली में बदलाव होगा. व्यवसाय संबंधी मामलों में बदलाव करने की जरूरत होगी.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

घर में कोई मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी. सफलता के लिए आपको दोबारा से नई नीतियां बनाने की जरूरत है, हालांकि आप अपने मनोबल से सकारात्मक नतीजे हासिल कर सकते हैं. माता-पिता या उनके समान किसी व्यक्ति की सलाह या मार्गदर्शन को अनदेखा न करें. मेहनत से ही किस्मत का साथ मिलेगा. कारोबार में कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें. काम की प्रगति को लेकर बहुत कॉम्पिटिशन हो सकता है.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

सपने साकार करने का दिन है. विद्यार्थियों और युवाओं को भविष्य संबंधी योजनाओं को फलीभूत करने का मौका मिलेगा. आलस और लापरवाही से बचें. इस वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आ सकती है. व्यवसाय में किसी फायदेमंद ऑर्डर मिलेंगे. आपकी छवि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आपका कोई खास काम पूरा होगा. इससे फायदा मिलेगा. मानसिक सुकून भी मिलेगा. ज्यादा गुस्सा और जल्दबाजी करने से कोई काम बिगड़ सकता है. अपनी ऊर्जा को सकारात्मक रखें. ख्याली दुनिया से बाहर निकलें. कार्यक्षेत्र में बनाई गई नई नीतियों और योजनाओं पर अमल करने का समय है. आलस्य बिल्कुल न करें.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलने से राहत मिलेगी. अनुभवी और बड़े लोगों की सलाह पर चलेंगे तो आपका व्यक्तित्व और निखरेगा. जल्दी सफलता पाने के चक्कर में कोई भी गलत काम न करें. अचानक कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं. जिन्हें टालना असंभव होगा. बिजनेस के ज्यादातर काम बिना रुकावट पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. टैक्स और लोन संबंधी मामलों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

अपनी कार्य क्षमता पर पूरा भरोसा कर योजनाएं बनाएं. सफलता मिलेगी. व्यस्तता के बावजूद आप अपने परिवार की खुशियों के लिए समय निकालेंगे. बातचीत करते समय सावधानी से शब्दों का इस्तेमाल करें. गलतफहमी हो सकती हैं. बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें. कार्यक्षेत्र में हर काम गंभीरता से पूरा करने की कोशिश करें. समय ज्यादा अनुकूल नहीं है, लेकिन फिर भी गतिविधियों में सुधार होगा.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article बांग्लादेश के चिन्मय कृष्ण दास से हमारा संबंध नहीं- Iskcon
Next Article अमित शाह से शिंदे की क्या हुई डील, जानें…सरकार की तस्वीर अभी भी नहीं हुई साफ!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?