By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: काला जादू मालदीव सरकार परेशान!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > काला जादू मालदीव सरकार परेशान!
NationalUncategorized

काला जादू मालदीव सरकार परेशान!

DB News
Last updated: 19/03/2026 12:01 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

राष्ट्रपति मुइज्जू पर महिला कैबिनेट मंत्री ने किया जादू-टोना, जानिए क्या है ‘राज’, 3 आरोपी गिरफ्तार

Source : SOCIAL MEDIA

Contents
राष्ट्रपति मुइज्जू पर महिला कैबिनेट मंत्री ने किया जादू-टोना, जानिए क्या है ‘राज’, 3 आरोपी गिरफ्तारजादू टोने का सामान बरामदराष्ट्रपति पर किया काला जादूफातिमा का तलाकमालदीव में काले जादू पर बैनमंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया पूर्व मंत्रीमंत्री की गिरफ्तारी पर पुलिस की चुप्पीमुइज्जू के साथ काम करती थीं शमनाज

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MALDIVES NEWS: मालदीव-नई दिल्ली. मालदीव की पर्यावरण राज्य मंत्री फातिमा शमनाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फातिमा पर मालदीव राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने का आरोप लगा है. स्पेनिश न्यूज एजेंसी EFE का कहना है कि मालदीव पुलिस ने फातिमा के साथ दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है. इन दो आरोपियों में एक फातिमा का भाई है. जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है.

जादू टोने का सामान बरामद

काला जादू करने के आरोप में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की कैबिनेट मंत्री फातिमा शमनाज को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने मंत्री के घर की तलाशी ली. जहां उन्होंने जादू-टोने में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें जब्त की. घर से मिले सभी सबूतों को मद्दे नजर रखते हुए कोर्ट ने आरोपियों को 7 दिन की रिमांड पर भेजा है.

राष्ट्रपति पर किया काला जादू

चर्चा यह भी है कि जादू की खबर आते ही मीडिया अपनी अपनी थ्योरीज बनने लगी. कुछ थ्योरी के मुताबिक पर्यावरण राज्य मंत्री फातिमा ने मालदीव राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू किया है. बताया जा रहा है कि उनके ऐसा करने की वजह उच्च सरकारी पद की चाहत थी. वह जादू टोना कर के राष्ट्रपति की गुड बुक्स में आना चाहती थी. वहीं, दूसरी थ्योरी के मुताबिक राष्ट्रपति की पत्नी ने फातिमा के खिलाफ जूठी साजिश रची है. दरअसल, फातिमा पर मुइज्जू की पत्नी की वीडियो लीक करने का आरोप है. लीक वीडियो में राष्ट्रपति की पत्नी किसी पब में नाचते-गाते दिखाई दे रही हैं.

फातिमा का तलाक

पर्यावरण राज्य मंत्री की गद्दी संभालने से पहले फातिमा शमनाज माले सिटी काउंसिल में हेनवीरू साउथ की काउंसिलर रही हैं. काउंसिलर पद का त्याद कर वह राष्ट्रपति मुईज्जू की सरकार में शामिल हुई और मंत्री पद संभाला.  फातिमा के पूर्व पति एडम रमीज थे। रमीज के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी से अच्छे संबंध थे. साथ ही वह मुइज्जू सरकार के बड़े अधिकारी थे। फातिमा और रमीज के तलाक के बाद उन्हें अधिकारी पद से निकाल दिया था. हालांकि फातिमा ने उनके ऊपर किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया था.

मालदीव में काले जादू पर बैन

मालदीव में बढ़ते काले जादू को रोकने के लिए सरकार ने 2015 में लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी को ऐसी हरकतों से दूर रहना है. बता दें मालदीव के कानून के तहत काला जादू करने वाले शख्स को कड़ी सजा के नियम हैं. पुलिस ने 60 वर्ष के शख्स को हिरासत में लिया था. उस पर संसदीय चुनाव लड़ने वाले एक शख्स पर जादू टोट्का करने का आरोप था. वहीं, 2018 में भी पुलिस ने 4 आरोपियों को इसी मामले में पकड़ा था.

मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया पूर्व मंत्री

शमनाज को पहले पर्यावरण मंत्रालय की वेबसाइट पर राजनीतिक नियुक्त व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध किया गया था, अब सूची में उनका नाम नहीं है. बल्कि, उनका नाम पूर्व राजनीतिक नियुक्तियों की सूची में डाल दिया गया है. ऐसी खबरें आई हैं कि शमनाज को राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, किसी भी आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

मंत्री की गिरफ्तारी पर पुलिस की चुप्पी

जब इन खबरों के बारे में पूछा गया, तो मुख्य पुलिस प्रवक्ता, सहायक पुलिस आयुक्त अहमद शिफान ने बुधवार सुबह बताया कि पुलिस शमनाज और दो अन्य व्यक्तियों से जुड़े मामले की जांच कर रही है. उन्होंने और कुछ कहने से इनकार कर दिया. शमनाज राष्ट्रपति कार्यालय में मंत्री एडम रमीज की पूर्व पत्नी हैं, जिन्हें अब निलंबित कर दिया गया है.

मुइज्जू के साथ काम करती थीं शमनाज

शमनाज ने पहले राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ माले सिटी काउंसिल के सदस्य के रूप में काम किया था, जब वे शहर के मेयर के रूप में सेवा कर रहे थे. लेकिन पिछले साल उनके चुनाव के बाद, शमनाज ने परिषद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वह राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास मुलियागे में एक राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त हो गईं. बाद में उन्हें पर्यावरण मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया. सरकार ने अभी तक मामले के बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article श्रेय लेने के चक्कर में ‘धर्माचार्यों ” की बातों को अनसुना किया गया
Next Article साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉबी देओल फिल्म ‘कंगुवा’ की रिलीज डेट का ऐलान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?