By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: किसान, नौजवान और जवान तीनों नाराज फिर भी बीजेपी की हैट्रिक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Haryana > किसान, नौजवान और जवान तीनों नाराज फिर भी बीजेपी की हैट्रिक
HaryanaNational

किसान, नौजवान और जवान तीनों नाराज फिर भी बीजेपी की हैट्रिक

DB News
Last updated: 31/03/2026 1:02 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

Haryana Election Results: हरियाणा चुनाव 2024 में बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर सरकार बनाई. कांग्रेस को पिछली बार से 6 सीट ज्यादा मिलीं, लेकिन सत्ता में वापसी नहीं हो सकी.

Source : DB News Update

Contents
Haryana Election Results: हरियाणा चुनाव 2024 में बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर सरकार बनाई. कांग्रेस को पिछली बार से 6 सीट ज्यादा मिलीं, लेकिन सत्ता में वापसी नहीं हो सकी.कांग्रेस का लगा झटकावर्ष 2024 पार्टी सीटें जीती और वोट प्रतिशतभाजपा ने तीसरी बार पिछले दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिएघोषित परिणाम के अनुसार कांग्रेस 37 सीटों पर जीत दर्ज की

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसान, नौजवान और जवान तीनों ही बीजेपी से नाराज चल रहे थे और इसका फायदा कांग्रेस को मिलने की उम्मीद थी, मगर परिणाम चौकाने वाले आए. हरियाणा के जो परिणाम सामने आए हैं, उसके मुताबिक बीजेपी कुल 48 सीटें और 39.94 फीसदी वोट शेयर पाकर तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रही है. हालांकि, कांग्रेस को ऐसे नतीजों की उम्मीद बिल्कुल नहीं की थी. दावा किया जा रहा था कि इस बार हरियाणा में सत्ता विरोधी लहर है. इसका फायदा कांग्रेस को मिलना था.

कांग्रेस का लगा झटका

तमाम एग्जिट पोल भी यही कह रहे थे, लेकिन इस बार बीजेपी को 2014 की मोदी लहर से भी ज्यादा सीटें मिलीं. ऐसे में सत्ता में वापसी का इंतजार कर रही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा.

मतगणना की शुरुआत में ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ’60 सीटें पार’ का नारा देते हुए जश्न मनाना शुरू कर दिया था. हालांकि, समय के साथ ये जश्न फीका पड़ता चला गया, जब कांग्रेस के हाथ केवल 37 सीटें लगीं और ये सियासी वनवास पांच साल और बढ़ गया.

वहीं, सीट काउंट और वोट शेयर के हिसाब से देखें तो बीते दो चुनावों की तुलना में इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन और बेहतर हुआ. साल 2014 और 2019 से तुलना की जाए तो इस बार के चुनाव में कांग्रेस को सीटें और वोट शेयर दोनों ही ज्यादा मिले हैं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014
कांग्रेस की सीटें- 15
कांग्रेस का वोट शेयर- 20.58 फीसदी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
कांग्रेस की सीटें- 31
कांग्रेस का वोट शेयर- 28.08

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
कांग्रेस की सीटें- 37
कांग्रेस का वोट शेयर- 39.09

यानी कांग्रेस के वोट शेयर में 11.01 परसेंट के भारी उछाल के साथ 6 सीटें भी बढ़ी हैं. वहीं, बीजेपी का वोट परसेंट केवल 3.45 पॉइंट बढ़ा. हालांकि, पार्टी को पिछली बार से 8 सीटें ज्यादा मिलीं. दोनों दलों के वोट प्रतिशत में भी ज्यादा अंतर नहीं दिखा.

वर्ष 2024 पार्टी सीटें जीती और वोट प्रतिशत

भाजपा 48 सीटें , 39.94 प्रतिशत

कांग्रेस 37 सीटें , 39.09 प्रतिशत

जजपा — 0.90, प्रतिशत

निर्दलीय 03 सीटें , 11.64 प्रतिशत

इनेलो 02 सीटें , 4.14 प्रतिशत

बीएसपी — 00, 1.82 प्रतिशत

सीपीआई — 00, 0.01 प्रतिशत

सीपीआईएम –00, 0.25 प्रतिशत

आआपा — 00, 1.79 प्रतिशत

नोटा — 0.38 प्रतिशत

भाजपा ने तीसरी बार पिछले दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए

यह पहला मौका था जब प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधी टक्कर थी. मंगलवार की सुबह राज्य के 90 हलकों के लिए बनाए गए 93 मतगणना केंद्रों मतगणना कार्य मंगलवार की सुबह आठ बजे शुरू हुआ. पोस्टल बैलट की गणना में कांग्रेस ने 70 सीटों पर बढ़त बनाई. इसके बाद जब ईवीएम खुली और ज्यादातर इलाकों में दूसरे चरण की मतगणना के बाद दृश्य बदलता चला गया. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने 90 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है. वर्ष 2019 में भाजपा ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि वर्ष 2014 में पहली बार सत्ता में आई भाजपा को 47 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. दस साल की सत्ता विरोधी लहर के बावजूद भाजपा ने तीसरी बार पिछले दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

घोषित परिणाम के अनुसार कांग्रेस 37 सीटों पर जीत दर्ज की

उधर, विपक्षी दल कांग्रेस ने घोषित परिणाम के अनुसार 37 सीटों पर जीत दर्ज की है. पिछले चुनाव में कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. कांग्रेस को महज छह सीटों की बढ़त हासिल हुई है. पिछले 15 साल से हाशिए पर चल रहे इनेलो को इस बार दो सीटों पर जीत हासिल हुई है. पिछले चुनाव के मुकाबले इनेलो को एक सीट की बढ़त मिली है. वर्ष 2019 के चुनाव में छह निर्दलीय विधायक जीते थे जबकि मंगलवार को घोषित किए गए परिणाम में तीन सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं, पढ़ें आज का भविष्यफल
Next Article जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC गठबंधन को बहुमत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?