Kisan Yojana: किसानों को योजना की 18वीं किस्त का इंतजार है. लेकिन सरकार द्वारा 18वीं किस्त का लाभ कुछ किसानों को नहीं मिल पाएगा.
By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By- सुप्रिया
नईदिल्ली. केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए बहुत सी योजनाएं चल रही हैं. जिनमें किसानों को अलग-अलग तरह से फायदा दिया जा रहा है. किसान योजना गरीब किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए शुरू किया गया था. साल 2019 में मोदी सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी. लेकिन बहुत से किसानों को इस योजना का लाभ मिलना मुश्किल हो जाएगा. क्योंकि अधिकांश किसानों ने सरकार द्वारा लागू की गईं शर्तों का पालन नहीं किया गया है.
6 हजार की है किस्त
इस योजना के तहत हर साल किसानों को ₹6000 बैंक खाते में भेजे जा रहे हैं. डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए यह रकम भेजी जाती है. चार-चार महीनों के अंतराल पर दो-दो हजार की कुल तीन किस्तों में किसानों को यह पैसे दिए जाते हैं. हाल ही में सरकार द्वारा 17वीं किस्त जारी की गई
इस कारण नहीं मिलेगी किस्त
जिन किसानों ने अब तक किसान योजना के तहत ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई है. उन किसानों की योजना की अगली किस्त अटक सकती है. किसानों को योजना की 18वीं किस्त का इंतजार जरूर है. लेकिन सरकार द्वारा 18वीं किस्त के लाभ से किसानों को वंचित किया जा सकता है. इसके साथ ही जिन किसानों ने अब तक भूल सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है. उनकी भी अगली किस्त अटक सकती है.

