Aaj Ka Rashifal, 12 January 2025: आज 12 जनवरी 2025, रविवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 12 जनवरी 2025, रविवार का भविष्यफल-
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
मेष राशि वालों का दिन आज उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. काम के सिलसिले में सुबह से ही भागदौड़ ज्यादा रहेगी. घर से दूर जाने की आशंका बन रही है, इसलिए यात्रा कर सकते हैं. घरेलू खर्चों में तेजी आएगी, जिसकी वजह से कुछ चिंताएं भी हो सकती हैं. बेवजह के खर्चे से दूर रहें.
वृष | Taurus 9 (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
वृषभ राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है. कामकाज के सिलसिले में की गई मेहनत सफल रहेगी, जिससे दिन अच्छा व्यतीत होगा और मन भी प्रसन्न रहेगा. कहीं से फंसा हुआ धन आज किसी की मदद से वापस आ सकता है. गृहस्थ जीवन में रोमांटिक समय आएगा और वैवाहिक जीवन का आनंद उठाएंगे.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
मिथुन राशि वालों का दिन आज अच्छा रहेगा. पारिवारिक सदस्य आपकी मदद करेंगे, जिससे काम के सिलसिले में कुछ अच्छा कर पाएंगे. जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे और कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे. व्यापारियों की आमदनी में किसी वजह से गिरावट आ सकती है और खर्चे भी बढ़ सकते हैं.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
कर्क राशि वालों का दिन मध्यम रहेगा. कुछ चिंताएं रहेंगी, जो सुबह से ही परेशान कर सकती हैं. हालांकि शाम तक राहत मिल जाएगी. विवाह योग्य जातकों के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है. वहीं व्यापारियों की कोई योजना बहुत ही फायदेमंद साबित होगा. आमदनी के अन्य मार्ग तलाशेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
सिंह राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. सुबह से आज किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे, यह आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है. नौकरी पेशा जातक काम के सिलसिले में मजबूत रहेंगे, आपकी सोच दूसरों से आगे रखेगी. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, संतान को लेकर कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
कन्या राशि वालों का दिन मध्यम फलदायी रहेगा क्योंकि ग्रहों की स्थिति बेवजह खर्च करने पर मजबूर करेगी और चिंतित भी रखेगी. आप अपनी बुद्धिमता से सुख के पल निकालने में सफल रहेंगे. लव लाइफ वालों का दिन संतोषजनक रहेगा और पार्टनर के साथ नजदीकियां दिखाई देंगी.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
तुला राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा. संतान आज आपको खुश करेगी और कुछ विचार आपसे साझा भी करेगी, जिससे आपके बीच प्रेम बढ़ेगा. शादीशुदा जातक किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं और जीवनसाथी के साथ भी तालमेल बिगड़ सकता है.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
वृश्चिक राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा. परिवार पर अधिक ध्यान दे पाएंगे और घर का कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा करेंगे. काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा. आप अपने काम पर उतना ही ध्यान देंगे, जिससे जीवन में अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा. परिवार के सदस्य आपके सहयोग करेंगे.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
धनु राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा. आपको ईमानदारी दिखाने का मौका मिलेगा और मित्रों से भेंट भी होगी. भाई-बहनों के बीच रिश्ता मजबूत रहेगा और घर में सुख-शांति रहेगी. घर में बड़े बुजुर्गों के साथ किसी शुभ कार्य की चर्चा होगी. लव लाइफ वाले काफी खुश नजर आएंगे और पार्टनर के करीब महसूस करेंगे.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूलता लेकर आएगा. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा होगा. जहां आप काम करते हैं वहां सहयोगियों के साथ गपशप करेंगे और किसी जरूरी काम में मदद भी करेंगे. दूसरों का भला करने की इच्छा मन में उत्पन्न होगी इसलिए सामाजिक कार्यों से जुड़ेंगे.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
कुंभ राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा. पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा और जमीन-जायदाद खरीदने की बातें चल सकती है. शुभ कार्यों में खर्च होगा और आमदनी भी अच्छी रहेगी. काम के सिलसिले में थोड़ा ध्यान देना होगा. मन भटकने से कार्यों में विघ्न आने की आशंका है इसलिए एकाग्रता से काम करें.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
मीन राशि वालों का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा. काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे और स्थिति भी मजबूत होगी. कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ भी काम से प्रसन्न रहेंगे. किसी बात को लेकर मन में क्रोध उत्पन्न हो सकता है, जिससे दुखी भी रहेंगे क्योंकि इससे वैवाहिक जीवन में भी समस्या आ सकती है.

