जबलपुर से “महाकुंभ प्रयागराज सहित वाराणसी, गंगासागर एवं पुरी यात्रा” के लिए रवाना होगी आईआरसीटीसी की ट्रेन
Source : DB News Update
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
MP News : पर्यटन केन्द्रों का भ्रमण करने वालों के लिए भारतीय रेलवे ने एक अच्छी शुरुआत की है. इस ट्रेन से यात्रियों को सुगम और आसान तरीके से पर्यटन स्थल तक जाने का मौका मिलने जा रहा है. यह ट्रेन न केवल यात्रियों को पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है. बल्कि धार्मिक स्थलों तक ले जाने का प्रबंध भी करती है. लिहाजा मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. जो दिनांक 06 फरवरी 2025 को इंदौर शहर से “महाकुंभ सहित वाराणसी, गंगासागर एवं पुरी यात्रा” के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन मध्यप्रदेश के इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर एवं कटनी स्टेशनों से होते हुए जाएगी. इन स्टेशनों से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे.
8 रातें और 9 दिनों की यात्रा
8 रातें और 9 दिनों की इस यात्रा में वाराणसी, प्रयागराज (महाकुंभ), गंगासागर, कोलकाता एवं पुरी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा. इसके लिए यात्रियों को रु. 24,500/- प्रति व्यक्ति (SL- इकॉनामी श्रेणी), रु. 34,400/- प्रति व्यक्ति (3AC – स्टैण्डर्ड श्रेणी) एवं रु. 42,600/- प्रति व्यक्ति (2AC – कम्फर्ट श्रेणी) किराया देना होगा. आईआरसीटीसी पोर्टल पर अलग से महाकुंभ प्रयागराज में आईआरसीटीसी टेंट सिटी की बूकिंग भी शुरू हो चुकी है.
इक्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है.
किराया, रहना-खाना फ्री
यात्रा पर जाने के लिए यात्रियों को रु. 24,500/- प्रति व्यक्ति (SL- इकॉनामी श्रेणी), रु. 34,400/- प्रति व्यक्ति (3AC – स्टैण्डर्ड श्रेणी) एवं रु. 42,600/- प्रति व्यक्ति (2AC – कम्फर्ट श्रेणी) किराया देना होगा. भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रैक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा भी शामिल है.
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का उद्देश्य
भारतीय रेल (IRCTC) अब ‘भारत दर्शन’ के स्थान पर Bharat Gaurav Tourist Train का संचालन करती है, जो विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक सर्किटों को कवर करती है.
2026 में दक्षिण भारत यात्रा
सीकर से 21 अक्टूबर 2026 को एक नई 11 रात और 12 दिनों की यात्रा शुरू हो रही है, जिसका पैकेज ₹24,100 से शुरू है. इसमें वेंकटेश्वर स्वामी, मीनाक्षी मंदिर और कन्याकुमारी के दर्शन शामिल हैं. ज्योतिर्लिंग दर्शन, शिरडी साईं बाबा यात्रा, और रामयण यात्रा जैसे पैकेज समय-समय पर उपलब्ध होते हैं, जिन्हें आप डायरेक्ट वेबसाइट पर देख सकते हैं.
ट्रेन की खासियत
यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है और इसमें एसी प्रथम, एसी द्वितीय और एसी तृतीय श्रेणी के आवास उपलब्ध हैं. ट्रेन में एक आधुनिक रसोईघर (बिना आग वाला), दो रेल रेस्तरां, शॉवर क्यूबिकल से सुसज्जित कोच, प्रत्येक केबिन में इलेक्ट्रॉनिक तिजोरियां, फुट मसाजर, इंफोटेनमेंट सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे आदि सुविधाएं हैं, जो इसे एक बेहद विशिष्ट अर्ध-लक्जरी अनुभव प्रदान करती हैं. ट्रेन की कुल क्षमता 268 सीटें हैं.
मिश्रित कोच पर दौड़ेगी ट्रेन
इन ट्रेनों में स्लीपर (नॉन-एसी), एसी तृतीय श्रेणी और एसी द्वितीय श्रेणी के मिश्रित कोच हैं. ट्रेनों के बाहरी हिस्से पर भारत के लोकप्रिय स्मारक, मूर्तियां, दर्शनीय स्थल और नृत्य शैलियाँ आदि प्रदर्शित हैं. इनमें लगभग 600-700 सीटें हैं और ये मनोरंजन प्रणाली, सीसीटीवी कैमरों और ताज़ा भोजन तैयार करने के लिए सुसज्जित पैंट्री कार से लैस हैं.
क्यों शुरू हुई यह ट्रेन
भारतीय रेलवे ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन्स के बैनर तले थीम आधारित सर्किटों पर पर्यटक ट्रेनें चलाने की अवधारणा शुरू की है. इन ट्रेनों में यात्राएं विभिन्न सर्किटों पर होती हैं, जिन्हें टूर पैकेज के रूप में पेश किया जाता है. इन पैकेजों में आरामदायक ट्रेन यात्रा और संबंधित ऑनबोर्ड सेवाओं के साथ-साथ ऑफ-बोर्ड यात्रा और बस द्वारा भ्रमण, होटल में ठहरने, टूर गाइड, भोजन, यात्रा बीमा आदि जैसी सेवाएं प्रदान करता है. इससे यात्रियों को आसानी से पर्यटन स्थल घूमने का मौका मिल जाता है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
