जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त 2025 को धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा. लेकिन इससे पहले यह जान लें कि, जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को कौन सा प्रसाद चढ़ाना चाहिए.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Janmashtami 2025 Bhog Prasad: जन्माष्टमी को लेकर देश भर में धूम मची हुई है. क्योंकि यह पर्व भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. हर घर में भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए नित नए जतन किए जाते हैं. इस दिन कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करने का विधान है. भवगवान कृष्ण की साज-सज्जा से लेकर उनके पोशाक का विशेष ध्यान रखा जाता है. लेकिन कान्हा को कुछ चीजें अत्यंत प्रिय है. उन प्रिय वस्तुओं में जन्माष्टमी के दिन भगवान को प्रसाद चढ़ाने को लेकर भी श्रद्धालु असमंजस में रहते हैं. कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें चढ़ाने से भक्तों को शुभ फल की प्राप्ति होती है. आइये जानते हैं जन्माष्टमी पर कृष्ण को प्रसाद में क्या-क्या अर्पित करें?
ये हैं कान्हा के प्रिय भोग
धनिया की पंजीरी-
पंजीरी भगवान कृष्ण का सबसे प्रिय और पारंपरिक भोग है. जन्माष्टमी पर पंजीरी का प्रसाद चढ़ाना महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके लिए धनिया को आग में सेंक कर चूर्ण बना लें. इसमें पिसी शक्कर, मेवे और घीर मिला दें. धनिया की पंजीरी तैयार है.
माखन मिश्री-
जन्माष्टमी के दिन माखन मिश्री का प्रसाद तैयार करने के लिए दही में मिश्री मिलाकर तेजी से तब तक फेंटते जाएं जब तक यह माखन का रूप न ले ले.
मखाना पाग-
कान्हा को मखाना पाग का भोग अतिप्रिय है. जन्माष्टमी के दिन मखाना पाग का प्रसाद जरूर चढ़ाएं. इसे बनाने के लिए मखाने को धीमी आंच पर सेंक लें और 2-3 चम्मच घी डाल लें. एक कप शक्कर में आधा कप पानी जालकर चाशमी तैयार करें और चाशमी गाढा हो जाए त इसमें मखाने डाल दें.
पंचामृत-
पंचामृत भी कान्हा को अतिप्रिय है. जिसे बनाना बहुत आसान है. इसे बनाने के लिए दही और दूध में पांच प्रकार के मेवे मिला लें. इसमें शदह, गुड़ और गंगाजल भी मिला लीजिए. पंचामृत का प्रसाद तैयार है.
इसके साथ ही जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को केला, तुलसी, खीर, नारियल आदि जैसे कई चीजों का भोग भी लगाया जाता है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

