Aaj Ka Rashifal, 1 September 2025 : आज 1 सितंबर 2025, सोमवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 1 सितंबर 2025, सोमवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज का दिन संतुलित रहेगा. बुजुर्गों की सलाह लाभ देगी. कामकाज सामान्य रहेगा, आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा. तनाव से बचें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आय में मजबूती आएगी, काम पूरे संतोष के साथ होंगे. बच्चों से जुड़ी योजनाएं पूरी होंगी. खुद के लिए समय निकालना कठिन हो सकता है.लक्ष्मी माता को कमल का फूल अर्पित करें.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज का दिन व्यस्त रहेगा. काम बेहतर होगा, लेकिन बहस से बचें. धार्मिक आयोजन संभव है, सामंजस्य बनाए रखें. मानसिक थकान रह सकती है. तुलसी के पौधे में जल दें.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज का दिन शानदार रहेगा, फोकस बनाए रखें. नए इनकम सोर्स बन सकते हैं, काम में सफलता मिलेगी. रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी. क्रिएटिव काम से मानसिक राहत मिलेगी. चांदी का छोटा सिक्का जेब में रखें.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज सुनहरा दिन है, लंबे समय से चाही चीज़ मिल सकती है. करियर में प्रगति, काम योजना के अनुसार पूरे होंगे. घरेलू जरूरतों की खरीदारी होगी. संतुलित खानपान रखें. सूर्य देव को जल अर्पित करें.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा. मेहनत से आर्थिक लाभ, खुद पर भरोसा रखें. बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा. खानपान में संयम रखें. हरे फल का दान करें.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा, भाग्य का साथ मिलेगा. रुके हुए पैसे मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. योग से लाभ मिलेगा. मां सरस्वती का पूजन करें.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज आप कार्यों में व्यस्त रहेंगे. काम की सराहना होगी, राजनीतिक लोग चर्चा में रहेंगे. पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी. मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी. लाल वस्त्र का दान करें.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज का दिन खुशी से भरा रहेगा. प्रमोशन या रुका धन मिलने की संभावना है. बच्चों की उपलब्धियों से घर का माहौल खुशनुमा होगा. टेंशन कम होगी, मन प्रसन्न रहेगा. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज का दिन शुभ समाचारों से भरा रहेगा. धन लाभ और सामाजिक सम्मान के योग हैं. संतान सुख की प्राप्ति संभव है. स्वास्थ्य में सुधार रहेगा. शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज का दिन अच्छा रहेगा, संयमित व्यवहार जरूरी है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, नए संपर्क बनेंगे. संतान से सुख और मित्रों से सहयोग मिलेगा. पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, ऑयली फूड से बचें. नीले कपड़े पहनें और शनिदेव को तिल अर्पित करें.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज सामान्य दिन रहेगा, फैसले सोच-समझकर लें. योजनाएं सफल हो सकती हैं. परिवार से जुड़ी समस्याएं सुलझेंगी. अत्यधिक सोच से बचें. केले के पेड़ की पूजा करें.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

