By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: गणपति जी का दर्शन करने मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पहुंचे स्टार किड्स… देखें उनका जलवा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Fashion > गणपति जी का दर्शन करने मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पहुंचे स्टार किड्स… देखें उनका जलवा
Fashion

गणपति जी का दर्शन करने मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पहुंचे स्टार किड्स… देखें उनका जलवा

DB News
Last updated: 04/04/2026 12:46 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

लहंगे में दिखी सारा, साड़ी में अनन्या तो वहीं धोती कुर्ते में नजर आए अर्जुन कपूर, इस दौरान बॉलीवुड सितारे बन-ठनकर पहुंचे. वहीं स्टार किड्स का फंक्शन में जलवा रहा.


By : DB News Update
Edited By : सुप्रिया

Contents
लहंगे में दिखी सारा, साड़ी में अनन्या तो वहीं धोती कुर्ते में नजर आए अर्जुन कपूर, इस दौरान बॉलीवुड सितारे बन-ठनकर पहुंचे. वहीं स्टार किड्स का फंक्शन में जलवा रहा.2024 में भी एंटीलिया पहुंचे थे रिलायंस के हजारों कर्मचारीअनंत-राधिका ने किया था अतिथियों का स्वागतकई राजनेता और बॉलीवुड की हस्तियां भी हुई थी शामिलउत्सव की शुरुआत भव्य स्वागत के साथअंबानी परिवार के साथ मनाया उत्सवहर बार ज्यादा दिखी एंटीलिया की सजावट


Ganesh Chaturthi At Antilia: गणेश चतुर्थी पर मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में शानदार आयोजन किया गया, जहां बालीवुड स्टार भी गणेश जी का दर्शन करने पहुंचे. सभी सितारे अलग-अलग लुक और अपने अंदाज में नजर आए. सारा अली खान मल्टी कलर बनारसी लहंगे में बला की हसीन लग रही थीं. उन्होंने पर्पल ब्लाउज और दुपट्टे के साथ पेयर किया था. फंक्शन में वे भाई इब्राहिम अली के साथ पोज देती दिखीं.

गोल्डन कलर की शिमरी साड़ी पहनकर अनन्या पांडे ने लाइलमाइट लूट रही थीं. एक्ट्रेस ने स्टाइलिश अंदाज में साड़ी कैरी की और मैचिंग हैंडबैग भी लिए नजर आईं तो वहीं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लाल रंग का सूट पहने दिखाई दीं. इस दौरान वे बेहद सिंपल लुक में नजर आईं. संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी लाल रंग की साड़ी पहनकर बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं. अपने लुक को शनाया ने हैवी जूलरी और बन हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया.

अर्जुन कपूर लाल रंग के कुर्ते के साथ धोती पहने दिखे. इस आउटफिट में वे खूब जच रहे थे तो वहीं सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी पीच फ्रिल साड़ी पहनकर गणेश चतुर्थी मनाने एंटीलिया पहुंचीं.

2024 में भी एंटीलिया पहुंचे थे रिलायंस के हजारों कर्मचारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के हजारों कर्मचारी कड़ी सुरक्षा में एंटीलिया पहुंचे थे. इन्हें अलग-अलग बैच में बुलाया गया था. मुकेश अंबानी ने अपने घर पर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की थी. सुबह 11.30 बजे से गणपति दर्शन शुरू किए गए. इस दौरान मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी (Kokilaben Ambani) के अलावा नीता अंबानी (Nita Ambani), अनंत अंबानी (Ananth Ambani), राधिका अंबानी (Radhika Ambani) और ईशा अंबानी (Isha Ambani) भी मौजूद थे.

अनंत-राधिका ने किया था अतिथियों का स्वागत

रिपोर्ट से पता चला कि भगवान श्रीगणेश का दर्शन के बाद सभी कर्मचारियों को लंच परोसा गया. इसमें गुजराती भोजन उपलब्ध कराया गया था. पूजन के दौरान संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था. इस दौरान अनंत और राधिका ने कई अतिथियों का स्वागत किया. साथ ही उनसे बात करते हुए भी दिखाई पड़े. कई कर्मचारियों ने कोकिलाबेन अंबानी से भी मुलाकात की. हाल ही में विवाह बंधन में बंधे अनंत और राधिका शुक्रवार को गणेश प्रतिमा लेकर आए थे. शनिवार से पूजन और आरती शुरू की गई.

कई राजनेता और बॉलीवुड की हस्तियां भी हुई थी शामिल

रिलायंस कर्मचारियों के दर्शन के बाद शाम को वीआईपी लोगों के लिए भी कार्यक्रम रखा गया था. इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के अलावा कई बड़े नेता और बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुई थी. मुंबई शहर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर लगभग 2500 पंडाल लगाए गए थे. महाराष्ट्र समेत पूरे देश में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. हाल ही में व्यापारियों के संगठन कैट ने अनुमान लगाया था कि गणेश उत्सव से देश में लगभग 25000 करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है.

उत्सव की शुरुआत भव्य स्वागत के साथ

गणेश उत्सव की शुरुआत अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट द्वारा एंटीलिया में भगवान गणेश की मूर्ति का स्वागत करने के साथ हुई. “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों के बीच, पारंपरिक परिधानों में सजे इस जोड़े ने श्रद्धापूर्वक मूर्ति को उठाया. अनंत की पत्नी के रूप में अपनी दूसरी गणेश चतुर्थी पर, राधिका ने कढ़ाईदार ब्लाउज़ और पलाज़ो पैंट सेट पहना था, जिसके साथ पन्ना और हीरे के आभूषण भी थे.

अंबानी परिवार के साथ मनाया उत्सव

एंटीलिया के अंदर, अंबानी परिवार गणेश पूजा के लिए इकट्ठा हुआ. नीता और मुकेश अंबानी ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और उनसे आशीर्वाद लिया. माहौल भक्ति और उल्लास से भर गया क्योंकि परिवार ने अनुष्ठानों में भाग लिया और अपनी गहरी परंपराओं और एकता का प्रदर्शन किया. यह आयोजन आध्यात्मक रहा जो देश को संदेश दिया कि आस्था हर वर्ग में होती है.

हर बार ज्यादा दिखी एंटीलिया की सजावट

पिछले सालों की तुलना में इस बार एंटीलिया में कहीं ज़्यादा भव्य सजावट की गई. हज़ारों आकर्षक लाइटों से घर जगमगा रहा था और फूलों ने इस आयोजन की रौनक और बढ़ा दी.

You Might Also Like

कंगारू क्रिकेटर की बेटी के साथ हॉलिडे एन्जॉय करती नजर आईं सारा तेंदुलकर

रैंप पर चलते-चलते ही फफककर रो पड़ीं सोनम कपूर, वीडियो वायरल

शाहरुख खान ने वाइफ गौरी संग की ब्लैक में ट्विनिंग, कैटरीना से माधुरी तक ने लुक से लगाए चार चांद

‘मेरी पत्नी का नाम न घसीटें’, ED की छापेमारी के बाद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी

गणपति की आरती में शामिल हुए ऋतिक रोशन और गर्लफ्रेंड सबा, अफवाह साबित हुईं ब्रेकअप की खबरें

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article लगन और मेहनत से ही सफलता मिलेगी, फिर भी ग्रहों की चाल से तय करें रास्ता तो मंजिल मिलना आसान, जानें…
Next Article प्रेसिडेंशियल डिबेट में गूंजा रूस-यूक्रेन जंग का मुद्दा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?