By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: लगन और मेहनत से ही सफलता मिलेगी, फिर भी ग्रहों की चाल से तय करें रास्ता तो मंजिल मिलना आसान, जानें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > लगन और मेहनत से ही सफलता मिलेगी, फिर भी ग्रहों की चाल से तय करें रास्ता तो मंजिल मिलना आसान, जानें…
Religion

लगन और मेहनत से ही सफलता मिलेगी, फिर भी ग्रहों की चाल से तय करें रास्ता तो मंजिल मिलना आसान, जानें…

DB News
Last updated: 17/09/2025 11:49 AM
DB News
Share
8 Min Read
SHARE

Daily Horoscope in Hindi: ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya

Contents
Daily Horoscope in Hindi: ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.सभी राशियों का आज 11 सितंबर 2024 का राशिफल

Daily Horoscope in Hindi: मेष से लेकर मीन तक का कैसा जाने वाला है आज का दिन, किन चीजों से होना है सावधान और कौन-कौन सी चीजें कर सकती है परेशान, जनिए…

सभी राशियों का आज 11 सितंबर 2024 का राशिफल

मेष  (Aries)

आज आपकी सफलता का आधार आपकी मेहनत है. लगन और मेहनत से आप अपने सभी महत्वपूर्ण काम पूरे कर लेंगे. धार्मिक यात्रा का प्रसंग आज बनकर टल सकता है. अगर आप आज अपना कोई काम टालेंगे तो वह परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए टालने की बजाय काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है. शुभ कार्यों पर धन खर्च करने से आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी.

वृषभ  (Taurus)

आज वृषभ राशि वालों को कहीं से ऐसा धन मिल सकता है जिसके मिलने की संभावना बेहद कम थी. छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा इन्हें शिक्षा और प्रतियोगिता में बड़ी सफलता मिल सकती है. अगर आप नौकरी के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं तो इसके लिए भी आज का दिन उत्तम रहेगा. वरिष्ठ लोगों से आज आपको लाभ होगा और उनकी सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी. आय के नये स्रोत प्राप्त होंगे. आज आप कोई भी काम करें तो पूरी मेहनत से करें, उसे भाग्य के भरोसे न छोड़ें.

मिथुन (Gemini)

आज का दिन मिथुन राशि के लिए कुछ तनावपूर्ण हो सकता है. आज आपको नौकरी और व्यवसाय में कुछ नुकसान हो सकता है, जिससे आप परेशान दिखेंगे, लेकिन किसी मित्र की मदद से आपको कुछ राहत मिलेगी. आपके लिए सलाह है कि आज कार्यक्षेत्र में अपने काम से मतलब रखें इधर उधर की बातों पर ध्यान न दें नहीं तो अधिकारी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं. आज आपको जोखिम वाले काम से बचना चाहिए, नुकसान हो सकता है.

कर्क (Cancer)

जीवनसाथी के सहयोग से आज कर्क राशि के जातकों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी, लेकिन आज आपका अपने आस-पड़ोस में किसी से विवाद हो सकता है इस बात का ध्यान रखें. पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा तनाव आज कम होगा और आपकी किसी समस्या का समाधान भी हो जाएगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको आज सफलता मिल सकती है. अगर परिवार में कोई समस्या चल रही है, तो वह भी आज खत्म हो जाएगी और आपकी खुशी का कारण बनेगी.

सिंह  (Leo)

अगर आप किसी बैंक या संस्था अथवा किसी व्यक्ति से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा. आपने अपने व्यवसाय के लिए जो नई योजनाएं बनाई हैं, उन्हें आज आप साकार कर सकते हैं. अगर आज आपने कहीं निवेश करने का मन बनाया है तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा. रात के समय आप किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं, जिसमें आपको अपने करीबी दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा.

कन्या (Virgo)

व्यवसाय को गति देने के लिए आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे. आप अपने भाइयों से भी सलाह लेंगे और अपने पारिवारिक व्यवसाय को गति देने के बारे में सोचेंगे. आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. अगर आज आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देना है तो, सोच समझकर फैसला लें इससे रिश्ते में दरार आ सकती है. आपका लंबे समय से रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है.

तुला  (Libra)

राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को बेहतरीन मौके मिलेंगे. नौकरी और कारोबार में भी आज का दिन तुला राशि के लिए अनुकूल और लाभप्रद होगा. आज इन्हें लंबे समय से अटका हुआ धन मिल सकता है. आज संतान को अच्छा काम करता देख मन आनंदित होगा. किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा. शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे. सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी.

वृश्चिक  (Scorpio)

आज वृश्चिक राशि के जातक काफी व्यस्त रहेंगे. इन पर आज काम पर का दबाव बना रहेगा. दबाव के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे जिसकी वजह से आपकी माता और जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं और इससे पारिवारिक वातावरण भी प्रभावित होगा. स्वास्थ्य आपका आज नरम रह सकता है इसलिए खान-पान में सावधानी बरतें. व्यापार में यदि कोई बड़ा निर्णय लेना हो तो अपनी बुद्धि और विवेक से सोच विचार कर लें. दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय लेंगे तो इससे आपको परेशानी हो सकती है.

धनु  (Sagittarius)

आज धनु राशि के जातकों को कुछ अनचाहे खर्च करने पड़ सकते हैं. वैसे आज शाम को आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में सभी लोग आपका सहयोग करेंगे. माता-पिता का आशीर्वाद भी आपको मिल रहा है. आज आप अपने बच्चों की जरूरतों पर भी कुछ धन खर्च करेंगे. सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक और मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं.

मकर (Capricorn)

आपके प्रभाव और वैभव में आज वृद्धि होगी. आपको आज सामाजिक कार्यों में जन समर्थन भी प्राप्त होगा. आज यदि आपका कोई सरकारी कार्य रुका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है. नौकरी में आज आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा, नहीं तो आपका कोई काम बिगड़ सकता है, जिससे अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं. यदि भाइयों के बीच संबंधों में कोई अनबन चल रही थी तो वह समाप्त हो जाएगी. शाम को किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं.

कुंभ  (Aquarius)

आपको आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नही करना चाहिए. लोग मित्र बनकर आपको धोखा दे सकते हैं. आय के नए स्रोत मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा. विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा. पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी का साथ और सहयोग बना रहेगा.

मीन  (Pisces)

अगर आप कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना सफल होगी. आपका खोया हुआ अथवा रुका हुआ पैसा भी मिल जाएगा, जिससे आपकी चिंता दूर होगी. आज आप अपनी बुद्धि के बल पर किसी भी कठिन समस्या का समाधान ढूंढने में सक्षम रहेंगे. शाम को आपके घर कोई मेहमान आ सकता है, जिससे घर में चहल-पहल का माहौल रहेगा.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article क्या आप जानते हैं भारत में कुल कितनी जातियां हैं?
Next Article गणपति जी का दर्शन करने मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पहुंचे स्टार किड्स… देखें उनका जलवा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?