Ganesh Chaturthi Bhog: भगवान गणेश की अराधना के लिए गणेश चतुर्थी का समय बहुत खास, इस दौरान बप्पा को उनके प्रिय भोग अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
By : DB News Update| Edited By : Supriya
Ganesh Chaturthi : गणेशोत्सव का पर्व देशभर में 10 दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को शुरू होगा और 17 सितंबर 2024 तक मनाया जाएगा. इस दौरान पूरे 10 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है. इन 10 दिनों में यदि आप भगवान गणेश को उनकी प्रिय चीजें भोग स्वरूप अर्पित करेंगे तो इससे बप्पा शीघ्र ही प्रसन्न होंगे. आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा से गणेश जी को कौन सी चीजें पसंद हैं? और हम उन्हें कैसे प्रसन्न करें.
गणेश जी को प्रिय भोग प्रसाद
मोदक : –
मोदक भगवान गणेश का सबसे प्रिय भोग है. विशेषकर गणेशजी सभी पूजा में मोदक का भोग लगाया जाता है. मान्यता है कि मोदक का भोग लगाने से भगवान अपने भक्तों को सुख-सौभाग्या का आशीष देते हैं.
मालपुआ : –
मालपुआ का मीठा भोग शिवजी के साथ ही भगवान गणेश को भी पसंद है. इसलिए गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान को इसका भोग जरूर लगाएं. इससे गणेश जी बहुत प्रसन्न होंगे.
लड्डू : –
मोदक के साथ ही गणेश जी को लड्डू भी पसंद हैं. आज बप्पा को घी से बने मोतीचूर, बेसन या बूंदी के लड्डू अर्पित कर सकते हैं.
मखाने की खीर : –
10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव के नौवें दिन गणेश जी को दूध और मखाने की खीर बनाकर भोग लगाएं. बाद में इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें. यह भोग भगवान को लगाना बहुत शुभ माना जाता है.
गुड़ : –
भगवान भोग के साथ ही भक्त का भाव भी देखते हैं. इसलिए यदि आप किसी तरह का विशेष प्रसाद चढ़ाने में असमर्थ हैं तो गणेश जी को गुड़ का भोग लगा सकते हैं. गुड़ भी बप्पा को बहुत पसंद है और यह पारंपरिक भोग है.

