सोनिया और जया के बीच सदन के बाहर लगे ठहाके, दोस्ताना अंदाज केवल दिखावा लग रहा है. जिसको लेकर साेनिया और जया सोशल मीडिया में ट्रोल हो रही हैं.
By- डीबी न्यूज अपडेट | Edited By- सुप्रिया
Source : DB News Update
Parliament Session News: संसद सत्र के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सभी का ध्यान खींचा है। सोनिया गांधी और जया बच्चन के बीच ठहाके की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लगा जैसे गांधी-बच्चन फैमिली के दोस्ताने वाला दौर आ चुका है। जानिए दोनों दिग्गजों की मुलाकात में क्या बात हुई।
एक दौर था जब गांधी परिवार और बच्चन फैमिली में गजब का दोस्ताना था। बाद में वक्त बदला तो ये रिश्ता कमजोर पड़ गया। यहां तक कि बात-वात करना भी बंद हो गया। लेकिन संसद में आज बदला-बदला नजारा दिखा। अरसे बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और बिग बी अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन में संसद परिसर में हंसी-ठिठोली का माहौल दिखा। दरअसल, विपक्षी दल केंद्र के बजट का विरोध करने एकत्र हुए थे। इसी दौरान सोनिया गांधी और जया बच्चन बातचीत करती नजर आईं। दोनों दिग्गजों के बीच जब बात हो रही थी तो जया बच्चन कुछ हंसती हुईं भी नजर आईं।
आखिर क्या हुआ जिससे मिले संकेत
दरअसल, संसद की कार्यवाही में भाग लेने जैसे ही सोनिया गांधी परिसर पहुंची वहां कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने उनका स्वागत किया। उनके ठीक सामने टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन दिखे जिसे सोनिया ने हेलो कहा। उनके बगल में जया बच्चन भी खड़ी थीं। उन्हें देखते हुए सोनिया मुस्कुराईं और उनसे बातचीत करने लगीं। इसके बाद किसी बात पर सोनिया और जया हंसने लगीं। फिर सोनिया गांधी जया की तरफ मुखातिब होकर उनसे कुछ कहा। इसके बाद सोनिया और जया में कुछ देर तक बातचीत होती रही.
सोनिया गांधी और जया बच्चन की जमकर खिंचाई हो रही है
संसद में एक ओर जहां कुछ लोग दोनों को साथ में देखकर खुश हो रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक बड़ा तबका इन्हें ट्रोल कर रहा है। सोनिया गांधी और जया बच्चन की जमकर खिंचाई हो रही है। एक यूज़र ने इनकी क्लास लगाते हुए लिखा की – दादा सभी अभिनेताओं और राजनेताओं की रीढ़ परिस्थिति के अनुसार झुक जाती है। ऐसी हरकतों और हावभाव से बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए. ऐसे कई प्रकार के कमेंट सोशल मीडिया में यूजर्स द्वारा किया जा रहा है और लोग जमकर सोनिया और जया की खिंचाई कर रहे हैं। कोई कह रहा है की इनका कोई धर्म नहीं है। तो कोई कह रहा है की इनकी राजनीति दिखाने पर आधारीत है।
दोनों का ये दोस्ताना अंदाज लोगों को सिर्फ़ दिखावा लग रहा है
बता दें कि सालो बाद ये पहला ऐसा मौक़ा है जब जया बच्चन और सोनिया गांधी इतनी गर्मजोशी के साथ मिली हो। एक वक्त हुआ करता था, जब गांधी परिवार और बच्चन परिवार की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। सोनिया के पति और पूर्व सीएम राजीव गांधी और अमिताभ के बीच काफ़ी गहरी दोस्ती हुआ करती थी। लेकिन बाद में किसी करण इनकी दोस्ती टूट गई। जैसे जैसे वक़्त बदला इनकी दोस्ती भी कमजोर होती चली गई, कहा जाता है की दोस्ती में इस कदर दरार पड़ी की बातचीत करना भी बंद हो गया।लेकिन अरसे बाद संसद के बाहर अब नजारा बदला बदला नज़र आया। सोनिया और जया बच्चन संसद के बाहर ठहाके लगाती नज़र आई। हालाँकि दोनों का ये दोस्ताना अंदाज लोगों को सिर्फ़ दिखावा लग रहा है।
संसद के बाहर आज भी कई दृश्य आश्चर्य में डालते हैं
साेनिया गांधी और जया बच्चन का यह दोस्ताना अंदाज महज एक दिखावा हो सकता है. लेकिन संसद बाहर ऐसे कई दृश्य आश्चर्य में डालने वाले हाेते हैं, जिन्हें देखकर सभी आश्चर्य में पड़ जाते हैं कि संसद के अंदर जिन सांसदों के बीच जिस प्रकार से तीखी बहस होती है. वे आखिरकार इतनी हंसी खुशी से बाहर कैसे मिल लेते हैं? जबकि संसद के अंदर तो एक दूसरे को लताड़ते नजर आते हैं. संसद के बाहर वही गले मिलते देखे जाते हैं. राज नेताओं की इस हरकत से न केवल देश भर में चर्चा होती है. बल्कि सामाजिक जीवन में भी बदलाव करने के संकेत मिलते हैं. क्योंकि इन नेताओं की दोस्ती कुछ ऐसा ही संदेश देकर जाती है, जो सबके लिए अनुकरणीय बन जाती है.

