By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: घर-घर कब विराजेंगे बप्पा? जानें गणेश उत्सव की तारीख और स्थापना का मुहूर्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > घर-घर कब विराजेंगे बप्पा? जानें गणेश उत्सव की तारीख और स्थापना का मुहूर्त
Religion

घर-घर कब विराजेंगे बप्पा? जानें गणेश उत्सव की तारीख और स्थापना का मुहूर्त

DB News
Last updated: 05/10/2025 9:03 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

गणेश चतुर्थी से 10 दिन का गणेश उत्सव (Ganesh utsav) मनाते हैं.

By : DB News Update
Edited By- Supriya

Contents
गणेश चतुर्थी से 10 दिन का गणेश उत्सव (Ganesh utsav) मनाते हैं.गणेश चतुर्थी 2024 में कब ? (Ganesh Chaturthi 2024 Date)गणेश चतुर्थी 2024 स्थापना मुहूर्त (Ganesh Chaturthi 2024 sthapana Muhurat)10 दिन तक गणेश उत्सव क्यों मनाते हैं ? (Why We Celebrate Ganesh Utsav ?)

Ganesh Chaturthi 2024: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी मनाई जाती है, इस दिन घर-घर में गणेश जी विराजमान होते हैं. बड़े-बड़े पंडालों में गणपति की मूर्ति स्थापित कर झांकियां सजाई जाती है. हर साल गौरी पुत्र गणेश 10 दिन के लिए कैलाश से धरती पर भक्तों के बीच आते हैं और उनके कष्ट दूर करते हैं. इन दिनों को गणेश उत्सव (Ganesh utsav) के रूप में मनाया जाता है. अाइए जानतें हैं जबलपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा से गणेश चतुर्थी और मुहूर्त के बारे में…

गणेश चतुर्थी 2024 में कब ? (Ganesh Chaturthi 2024 Date)

इस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर 2024 को है. इस दिन से 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हो रहा है. इसका समापन अनंत चतुर्दशी पर 17 सितंबर 2024 को होगा. इस दिन बप्पा की मूर्ति का विसर्जन कर उन्हें विदाई दी जाती है.

गणेश चतुर्थी 2024 स्थापना मुहूर्त (Ganesh Chaturthi 2024 sthapana Muhurat)

पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 6 सितंबर 2024 को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 7 सितंबर 2024 को शाम 05 बजकर 37 मिनट पर इसका समापन होगा.

मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त – सुबह 11:10 – दोपहर 01:39 (02 घण्टे 29 मिनट्स)
गणेश विसर्जन – 17 सितंबर 2024
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय – सुबह 09:28 – रात 08:59

इस सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त में आप पूरे मान-सम्मान, हर्षोल्लास और ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति को अपने घर लाकर विराजित करें और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें.

10 दिन तक गणेश उत्सव क्यों मनाते हैं ? (Why We Celebrate Ganesh Utsav ?)

पुराणों के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन शंकर और पार्वती माता के पुत्र गणपति जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है. गणेश उत्सव में 10 दिन तक बप्पा की विधिवत पूजा अर्चना करता है उसके सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं. वहीं एक पौराणिक कथा के अनुसार महर्षि वेदव्यास जी ने महाभारत की रचना के लिए गणेश जी का आह्वान किया था.

व्यास जी श्लोक बोलते गए और गणपति जी बिना रुके 10 दिन तक महाभारत को लिपिबद्ध लिखते गए. दस दिन में गणेश जी पर धूल मिट्‌टी की परत जम गई. 10 दिन बाद यानी की अनंत चतुर्दशी पर बप्पा ने सरस्वती नदी में स्नान कर खुद को स्वच्छ किया, उसके बाद से ही दस दिन तक गणेश उत्सव मनाया जाने लगा.

यह भी पढ़ें: वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि लाता है कजरी तीज, जानें पूजा मुहूर्त…

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DB News Update.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Celebrate Ganesh UtsavDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateGanesh ChaturthiJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि लाता है कजरी तीज, जानें पूजा मुहूर्त…
Next Article भारत बंद का बसपा, आरजेडी समेत कई पार्टियों ने दिया समर्थन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?