उदायतिथि के मुताबिक ज्येष्ठ पूर्णिमा बुधवार 11 जून 2025 को है. इस दिन स्नान, दान,पूजा की जाएगी. पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं 11 जून को ही वट पूर्णिमा का व्रत भी रखेंगी.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Jyeshtha Purnima 2025 : हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष धार्मिक महत्व है. पूजा-पाठ और स्नान-दान के लिए पूर्णिमा को विशेष तिथि के रूप में माना जाता है. बात करें ज्येष्ठ पूर्णिमा की तो, इसकी तिथि को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है. कुछ लोग ज्येष्ठ पूर्णिमा की तिथि 10 जून को और कुछ 11 जून बता रहे हैं. आइये जानते हैं ज्येष्ठ पूर्णिमा की तिथि, मुहूर्त और पूजा की विधि.
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2025 शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि आरंभ: मंगलवार 10 जून, सुबह 11 बजकर 35 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्त: बुधवार 11 जून, दोपहर 01 बजकर 13 मिनट
ज्येष्ठ पूर्णिमा 10 या 11 जून 2025 में कब?
ज्येष्ठ पूर्णिमा की तिथि को लेकर कंफ्यूजन है कि ये 10 जून को होगी या 11 जून को. बता दें कि ज्येष्ठ पूर्णिमा ऐसा दिन है जब स्नान, दान, पूजा, व्रत के साथ इस दिन चंद्रमा पूजन का भी महत्व होता है. मध्य प्रदेश जबलपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा 11 जून 2025 को होगी. लेकिन इस दिन पूर्णिमा तिथि दोपहर तक ही रहेगी. वहीं चंद्रमा पूजन चंद्रोदय के बाद ही संभव है. ऐसे में जो लोग चंद्रमा पूजन करते हैं, वे 10 जून को ही पूर्णिमा का व्रत रखेंगे. इस दिन चंद्रोदय का समय शाम 06 बजकर 45 मिनट पर रहेगा.
अगर आप वट पूर्णिमा का व्रत रख रही हैं, सत्यनायारण पूजा करते हैं या पूर्णिमा व्रत करते है तो उदयातिथि के मुताबिक 11 जून 2025 को पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. इसी दिन स्नान, दान, वट पूर्णिमा पूजा, सत्यनायारण पूजा इसी तिथि पर किए जाएंगे.
स्नान-दान और पूजा मुहूर्त
स्नान और दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त का समय शुभ रहेगा. सुबह 04 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 42 मिनट तक स्नान का सबसे शुभ मुहूर्त है. वहीं सत्यनारायण पूजा और वट पूर्णिमा की पूजा सुबह 08 बजकर 52 मिनट से दोपहर 02 बजकर 05 मिनट तक की जाएगी.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

