By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: डेंगू मच्छर के खतरे से बचने के ये हैं पांच तरीके
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Health > डेंगू मच्छर के खतरे से बचने के ये हैं पांच तरीके
Health

डेंगू मच्छर के खतरे से बचने के ये हैं पांच तरीके

DB News
Last updated: 23/10/2025 12:34 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

गर्मी के बाद बारिश के मौसम की शुरुआत होती है. गंदगी और जगह-जगह गड्ढे में पानी भरने और जमने के कारण मच्छर भी तेजी से बढ़ने लगते हैं. ऐसी स्थिति में डेंगू तेजी से फैलने लगते।

By- Dbnewsupdate

Edited By- Supriya

जबलपुर.

भीषण गर्मी के बाद बारिश की वजह से लोगों को राहत तो जरूर मिली है लेकिन जब भी मौसम बदलता और बारिश की शुरुआत होती है तो वह अपने साथ कई सारी बीमारी लेकर आती है. बरसात के मौस में बैक्टीरियल इंफेक्शन के साथ-साथ कई सारी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ता है.

Contents
गर्मी के बाद बारिश के मौसम की शुरुआत होती है. गंदगी और जगह-जगह गड्ढे में पानी भरने और जमने के कारण मच्छर भी तेजी से बढ़ने लगते हैं. ऐसी स्थिति में डेंगू तेजी से फैलने लगते।By- DbnewsupdateEdited By- Supriyaजबलपुर.मच्छर भगाने के लिए घर पर ही कपूर से बनाएं स्प्रेघर पर तैयार कर सकते हैं रिफिल लिक्विडऐसे बनाया जा सकता लोशनइन नेचुरल चीजों को जलाएंये सावधानी भी जरूरी

बारिश के मौसम में जगह-जगह पानी भरने के कारण मच्छर तेजी से फैलने लगते हैं. जिसके कारण मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू का खतरा काफी ज्यादा बढ़ता है. मच्छरों से बचने के लिए मार्केट में कई सारे प्रोडक्ट मिलते हैं जैसे- कॉइल, से लेकर लोशन और स्प्रे आदि. इसमें केमिकल होने के कारण कई सारी एलर्जी की संभावना बढ़ जाती है.

मच्छर भगाने के लिए घर पर ही कपूर से बनाएं स्प्रे

मानसून में तेजी से मच्छर बढ़ते हैं इनसे बचने के लिए आपको आप कुछ नैचुरल तरीके का पालन कर सकते हैं. आप घर पर ही कुछ नैचुरल तरीके से लिक्विड स्प्रे तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा आप नैचुरल तरीके से लोशन बना सकते हैं और उसे अपने शरीर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके जरिए आप मच्छरों से खुद का बचाव कर सकते हैं.

घर पर तैयार कर सकते हैं रिफिल लिक्विड

मच्छरों को भगाने के लिए आप रिफिल लिक्विड घर पर ही तैयार कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आप कपूर लें और उसे बिल्कुल महीन पीस लें और फिर इसमें नीम का तेल मिला लें. इस तरह लिक्विड भगाने वाला स्प्रे तैयार हो जाएगा. इसे आप मच्छर भगाने वाले मशीन के बोतल को रिफिल कर लें.

ऐसे बनाया जा सकता लोशन

इसके लिए सबसे पहले नीम का तेल लें और फिर इसमें नीलगिरी का तेल, लेमन ग्रास ऑयल मिला लें. इस मिश्रण का अपने त्वचा पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे स्किन पर साइड इफेक्ट भी कम होता है.

इन नेचुरल चीजों को जलाएं

मच्छर भगाने के लिए कॉइल सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक होता है. खासकर छोटे बच्चों के लिए यह बेहद खतरनाक होता है. मच्छरों को भगाने के लिए 4-5 तेजपत्ता, लौंग, एक चम्मच सरसों का तेल, थोड़ा सा कपूर इन सभी को मिट्टी के कटोरे को मिलाकर जला दें. इसके धुएं को पूरे घर में दिखा लें.

ये सावधानी भी जरूरी

  • जब भी घर से बाहर निकलें तो फुल स्लीव्स के कपड़े और पेंट पहनें. मच्छरों से बचने के लिए मॉस्किटो रेपेलेंट का जरूर इस्तेमाल करें.
  • घर के आसपास जमा पानी और किसी तरह की गंदगी न होने दें क्योंकि इससे मच्छर पनपने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है.
  • घर के गमलों या फिर कूलर में पानी जमने न दें. लंबे समय तक पानी को स्टोर होने से बचें
  • शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए खूब पानी पिएं. इसके अलावा और भी दूसरी लिक्विड पीते रहें.
  • खाने में ज्यादा सीजनल फल और सब्जियां खाते रहें.
  • इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बारिश के मौसम में हल्दी वाली दूध या गुनगुना पानी में डालकर पिएं.
  • शरीर पर किसी तरह के डेंगू के लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर टेस्ट कराएं.

You Might Also Like

Health care की सुविधाएं सुनिश्चित करने में MP सबसे आगे- नड्डा

कोरोना बनता जा रहा काल, मौत का आंकड़ा पहुंचा 28 पार

कोरोना ने डराया! महाराष्ट्र में 66, यूपी में 10 नए केस आए

कोरोना को लेकर सतर्क रहें, डरे नहीं, क्योंकि आपको कोरोना वैक्सीन और बूस्टर डोज जो लगा है…?

नौतपा के 9 दिनों में भूल से भी न करें 9 काम

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहे हैं इस साल के सावन सोमवार
Next Article हाथरस हादसे के बाद एक बार फिर उठी ‘अंध श्रद्धा कानून’ की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?