Independence Day 2024 News: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि यह तानाशाही उन्हें जेल में रख सकती है, लेकिन देशप्रेम को कैसे रोक पाएगी?
By : DB News Update| Edited By: Supriya
Independence Day 2024 News Today: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने को लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज CM आवास पर तिरंगा नहीं फहराया गया. बहुत अफसोस रहा. यह तानाशाही एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में रख सकती है, लेकिन दिल में देशप्रेम को कैसे रोक पाएगी.
हिसार से सुनीता ने ललकारा
हरियाणा के हिसार में 12 अगस्त को एक सियासी जनसभा को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा था कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं. वह हिसार के बेटे हैं. कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि हिसार का लड़का एक दिन दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाएगा. यह इत्तेफाक नहीं हो सकता. मुझे लगता है कि भगवान आपके बेटे से कुछ बड़ा करवाना चाहते हैं.

