धनतेरस 2024 के मौके पर खरीदारी करने का क्या है समय और इसके पीछे की पौराणिक कथा क्या कहती है? आइए जाने….
By : DB News Update | Edited by : सुप्रिया
Dhanteras : आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि इस दिन समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. जिस वजह से हर साल धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. धनतेरस जिसे धन त्रयोदशी या धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है. पांच दिवसीय दिवाली की शुरुआत धनतेरस से शुरु हो जाती है. धनतेरस के दिन से ही दिवाली की तैयारियां शुरु हो जाती है.
इन वस्तुओं की करनी चाहिए खरीददारी
धनतेरस (Dhanteras 2024) के दिन सोना-चांदी, बर्तन, जमीन-जायदाद, झाड़ू खरीदने का रिवाज होता है. जो व्यक्ति इस दिन किसी भी तरह की खरीदारी करता है, तो उसके जीवन में तेरह गुणा बढ़ोत्तरी होती है.
आर्थिक तरक्की के लिए करें धन्वंतरि की पूजा
धनतेरस (Dhanteras 2024) के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से कभी भी आर्थिक रूप से दिक्कत नहीं आती है. इस दिन से ही देवता यमराज के लिए पांच दिनों तक दीप जलाने की शुरुआत भी की जाती है.
धनतेरस त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ
- 29 अक्टूबर 2024 दोपहर 10:32 बजे से धनतेरस त्रयोदशी
- तिथि समाप्त – 30 अक्टूबर 2024 दोपहर 01:16 बजे तक
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

