शासकीय आयुर्वेद कालेज गौरीघाट में आयोजित पंजाबी समाज के दशहरे की आतिशबाजी के देखने उमड़ी भीड़
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Panjabi Dussehra 2025: अधर्म और अनीति का प्रतीक रावण का अहंकार धू-धू जलकर राख हो गया. शासकीय आयुर्वेद कॉलेज गौरीघाट ग्राउंड में पंजाबी समाज द्वारा पंजाबी दशहरा समारोह आयोजित किया गया. जिसमें संस्कारधानी जाबालिपुरम के प्रसिद्ध संत जगद्गुरु डॉ. स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज सम्मिलित हुए. इस कार्यक्रम में पंजाबी समाज के कलाकारों द्वारा पंजाब की संस्कृति और कला का प्रदर्शन किया गया. कलाकारों के नृत्य और आतिशबाजी को देखकर दशहरा देखने आए युवा काफी उत्साहित नजर आए. इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों का स्वागत-सत्कार पंजाबी समाज के पदाधिकारियों द्वारा किया गया.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु-भक्त, आमंत्रित अतिथि शामिल हुए. जिसमें संत, महंत, जनप्रतिनिधि और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि रहे.

इनके सानिध्य में मनाया जाएगा उत्सव
पंजाबी समाज का यह 73वां दशहरा पर्व था, जिसे मध्य प्रदेश जबलपुर नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज गोरखपुर के श्रीमहंत का आशिर्वाद प्राप्त हुआ. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर के जनप्रतिनिधियों में कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, सांसद विवेक तन्खा, सांसद सुमित्रा बाल्मीकि, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज विज, पूर्व कैबिनेट मंत्री तरुण भनोत सहित पंजाबी समाज के लोग शामिल रहे.

गगनचुंबी आतिशबाजी देखकर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
पंजाबी समाज के इस कार्यक्रम में पंजाब की कला-संस्कृति का प्रदर्शन तो किया ही गया. साथ ही सीता माता की वाटिका का मंचन हुआ. इसके अलावा भगवान श्रीराम की सजीव झांकी ने रावण और मेघनाथ के ह्दय में जैसे ही अपनी धनुष-बाण से प्रहार किया. रावण और मेघनाथ धू-धूकर जलने लगा. इसी दौरान गगनचुंबी आतिशबाजी की गई. जिसे देखकर कार्यक्रम स्थल आए सभी भक्त मंत्रमुग्ध हो गए.

