By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: नौकरी करने वालों को ऑफिस में संभलकर काम करना होगा, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > नौकरी करने वालों को ऑफिस में संभलकर काम करना होगा, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

नौकरी करने वालों को ऑफिस में संभलकर काम करना होगा, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 18/09/2025 10:23 AM
DB News
Share
10 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 13 May 2025 : आज 13 मई 2025, मंगलवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 13 May 2025 : आज 13 मई 2025, मंगलवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 13 मई 2025, मंगलवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 13 मई 2025, मंगलवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज घर में धार्मिक माहौल रहेगा और धर्म कर्म के कार्यों में शामिल होंगे. भाई के स्वास्थ्य की चिंता आपको कुछ परेशान कर सकती है. शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे. नौकरी करने वालों को ऑफिस में संभलकर काम करना होगा, अन्यथा शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. व्यापार करने वाले किसी परिचित के माध्यम से लाभ की स्थिति में नजर आ रहे हैं.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज संतान की उन्नति देखकर मन प्रसन्न रहेगा और परिवार का वातावरण भी शांत रहेगा. अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसके कागजी दस्तावेज ध्यान से पढ़ लें, उसके बाद ही आगे बढ़ें. अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसके कागजी दस्तावेज ध्यान से पढ़ लें, उसके बाद ही आगे बढ़ें. व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा और नया बिजनस शुरू करने की योजना बनाएंगे. नौकरी पेशा जातकों को नए सहयोगी मिलेंगे, जिनके साथ मिलकर आप भविष्य को मजबूत करने का काम भी करेंगे. शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर समय व्यतीत करना पसंद करेंगे.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज परिवार के कुछ सदस्यों की वजह से व्यस्तता और अनावश्यक चिंता रहेगी. आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं. आप किसी की मदद लेना पसंद नहीं करेंगे लेकिन फिर भी किसी को पैसा देने से जुड़े फैसले बदल सकते हैं. धर्म कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. व्यापार में नई टेक्नोलॉजी अपनाकर बिजनस को शिखर पर ले जाएंगे. आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन दिन भर छोटे-मोटे लाभ के योग बनते रहेंगे.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज कानूनी मामलों में सफलता के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है. स्वजनों के सहयोग से लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. संतान की उन्नति से आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है और आप उसमें सहयोग भी करेंगे. रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. करियर के लिहाज से दिन अच्छा है लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है और इसे आगे बढ़ने न दें.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज भगवान शिव की कृपा से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. आपकी प्रतिष्ठा और बैंक बैलेंस में अच्छी बढ़ोतरी होगी और आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव भी आएगा. सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा. शाम का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे. बिजनेस में भी अच्छी तरक्की होगी. धीरे धीरे आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी और विद्यार्थियों की व्यावहारिक सोच में सुधार होगा.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज महादेव की कृपा से आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी और अधूरे कार्य एक एक करके पूरे होते जाएंगे. माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और सेहत भी एकदम अच्छी बनी रहेगी. संतान के भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा. शाम का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे. नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे करियर में अच्छी उन्नति होगी. अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो वापस आने की संभावना बन रही है.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज स्वजनों से कल सुखद मुलाकात होगी और प्रभावशाली लोगों से जान पहचान भी बढ़ेगी, जिससे निकट भविष्य में आपको फायदा होगा. राजनीति से जुड़े जातकों का प्रभाव क्षेत्र विकसित होगा और एक नया ढांचा बनेगा. आपके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा. किसी करीबी दोस्त की मदद से आप अपना बिगड़ा हुआ काम ठीक कर सकते हैं. विद्यार्थियों को मेहनत के सुखद परिणाम मिलेंगे. परिवार में चल रही परेशानियों का अंत होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन कामकाज में सुधार लाने में विशेष योगदान देगा. किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी. माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा. पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति आर्थिक कारणों से अधूरी रहेगी. विदेश में रह रहे रिश्तेदारों से शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपके काम से सभी प्रभावित होंगे और यश में भी वृद्धि होगी, जिससे आपके शत्रुओं का भी नाश होगा. शाम को परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. रोजाना के खर्चे आसानी से निकल जाएंगे.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिल सकता है. ससुराल पक्ष के कुछ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है, लेकिन जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. लव लाइफ के लिए नए संबंध स्थापित होंगे. आप पारिवारिक समस्याओं को अपने दम पर खत्म करने का प्रयास करेंगे, इसमें आपको स्थायी सफलता मिल सकती है. शाम के समय घर के बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं. अनैतिक कार्यों से दूर रहें अन्यथा सम्मान की हानि उठानी पड़ सकती है.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा और मानसिक शांति मिलेगी. सामाजिक कार्यों में योगदान कम से कम होगा लेकिन फिर भी सम्मान मिलेगा. अगर काफी समय से आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह मिल सकता है, लेकिन आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. लव लाइफ वाले क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है. शाम के समय घरवालों के साथ जरूरी चर्चा करेंगे. व्यापार में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे और नए बिजनस में निवेश भी कर सकते हैं.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा से जुड़ी आर्थिक समस्या समाप्त होगी. योग्य लोगों से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिससे सभी घरवाले काफी प्रसन्न नजर आएंगे. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनके सहयोग से बिजनस में आ रही समस्याओं का समाधान होगा. भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. ननिहाल पक्ष से भी धन का योग दिखाई दे रहे हैं. शाम के समय किसी से भी व्यर्थ की बहस में पड़ने से बचें. व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति सामान्य बनी हुई है.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज व्यापारिक मामलों में आ रही रुकावट दूर होंगी और अच्छा मुनाफा होगा. सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी. घरेलू स्तर पर कुछ धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं. मनोरंजन के प्रति अत्यधिक ध्यान देने से महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाकर चलना लाभदायक रहेगा. शाम का समय परिवार के साथ व्यतीत करेंगे तो अच्छा होगा. कार्यक्षेत्र में जोश के साथ कोई फैसला ना लें, अन्यथा भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article टेस्ट क्रिकेट से विराट कोहली का सन्यास, फैंस के बीच सन्नाटा
Next Article पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों के पोस्टर लगे, 20 लाख का इनाम घोषित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?