विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यांस ले लिया है, जिसका ऐलान उन्होंने सोमवार 12 मई को किया.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Source : MEDIA
Virat Kohli Retirement: “इस टेस्ट जर्सी को पहने 14 साल हो गए, मैंने कभी सोचा नहीं था कि इस फॉर्मेट में मैं यहां तक पहुंचूंगा. इसने मुझे परखा, मुझे आकर दिया और ऐसी बातें सिखाई, जिन्हे मैं जिंदगी भर अपने साथ रखूंगा.” विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी टेस्ट जर्सी में फोटो शेयर करते हुए यह भावुक पोस्ट लिखा. जिससे क्रिकेट जगत में खलबली मच गई. फैंस के बीच सन्नाटा पसर गया.
कोहली ने आगे लिखा, “जब मैं इस फॉर्मेट को अलविदा कह रहा हूं, तो यह आसान नहीं है. लेकिन मुझे लगता है कि सही समय हैं. मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है.
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने सोमवार, 12 मई को किए गए इस पोस्ट से खलबली मचा दी है, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का आधिकारिक ऐलान जो किया है.
विराट कोहली को रन मशीन कहा जाता है, उन्होंने तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है और खूब रन बनाए हैं. शायद ही कोई गेंदबाज हो, जिसकी उन्होंने पिटाई ना की हो लेकिन टेस्ट में छक्कों के मामले में कोहली 15वें भारतीय खिलाड़ी हैं. आपको जानकार हैरान होगी कि विराट कोहली से आगे हरभजन सिंह भी हैं.
विराट टेस्ट करियर में कितने छक्के लगाए हैं?
कोहली ने अपने 14 सालों के करियर में 123 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 9230 रन बनाए. कोहली ने 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े हैं. विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में कुल 30 छक्के जड़े हैं.
क्रिकेट जगत को चौंका दिया
‘किंग कोहली’ ने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर जैसे दिग्गजों के साथ क्रिकेट खेला है. वहीं अब विराट के साथी क्रिकेटरों ने उनकी रिटायरमेंट पर प्रतिक्रिया दी है. मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली की रिटायरमेंट पर बेहद भावुक पोस्ट किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर रोहित शर्मा और विराट कोहली, दोनों की रिटायरमेंट का जिक्र किया और उनकी तस्वीरों के बीच दिल टूटने वाला इमोजी भी लगाया. वहीं शुभमन गिल ने कोहली के लिए लंबा चौड़ा पोस्ट किया. गिल ने बताया कि जब वो 13 साल के थे, तब उन्होंने विराट को खेलते देखकर यह सोचा था कि आखिर कैसे कोई प्लेयर मैदान पर इतना एनर्जी से भरपूर हो सकता है. गिल ने उम्मीद जताई कि आने वाले क्रिकेटर भी कोहली से प्रेरणा लेकर उन्हीं के जैसे एनर्जी लेवल के साथ क्रिकेट खेल पाएंगे.
इससे पहले कोहली को घेर लिए थे फैंस
कोहली के संन्यास की खबरें लगातार चल रही हैं और जब किंग सीरीज के तीसरे वनडे के लिए सिडनी पहुंचे तो फैंस ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही घेर लिया. कोई विराट से ऑटोग्राफ लेता नजर आया तो कोई सेल्फी. कोई भी फैन अपने इस चहेते खिलाड़ी से आटोग्राफ हासिल करने के मौको को गंवाता नजर नहीं आया. वहीं अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली एक्सक्लेटर से उतरे भी नहीं कि फैन ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान भारतीय जर्सी में एक टीम का एक सदस्य कोहली को फैन के घेरे से बचाता दिखा. कोहली एयरपोर्ट से किसी तरह बाहर आए ही थे कि एक बार फिर फैन उनके चारों तरफ आ गए.
किंग कोहली की नजरें सीरीज के आखिरी मैच में बिना किसी दबाव के खेलकर रन बटोरने की होगी. कोहली के लिए यह अभी तक सबसे खराब सीरीज 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ आई थी. उस सीरीज में विराट कोहली 3 पारियों में एक बार शून्य पर आउट हुए थे और तीन मैचों में सिर्फ 13 रन बना पाए थे. उनका सर्वोच्च स्कोर 7 रन था. वहीं 2021-2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों में उन्होंने 26 रन बटोरे थे और उनका औसत सिर्फ 8.66 का रहा था.
अश्विन चिंता जता चुके थे
अश्विन उस तरीके से “चिंतित” हैं, जिस तरह से एडिलेड में विराट आउट हुए. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,”एक बात की मुझे चिंता होगी कि विराट वास्तव में गेंद की लाइन से चूक गए. विराट ने अपना पैर गेंद की लाइन में रखा. यह मुझे एक कहानी बता रहा है कि उन्हें बीच में समय चाहिए. सिडनी में, ऐसा कोई कारण नहीं है कि विराट रन न बनाएं. लेकिन मुझे लगता है कि वह इस बारे में बहुत गहराई से सोच रहे होंगे कि वह पिछले दो मैचों में कैसे आउट हुए. यह आसान नहीं होने वाला है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि विराट इससे बाहर निकल जाएंगे.”

