Aaj Ka Rashifal, 7 August 2025 : आज 7 अगस्त 2025, गु़रुवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 7 अगस्त 2025, गुरुवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज का दिन सामान्य दिन रहेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. उधार दिया धन वापस मिल सकता है, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा. संतान से शुभ समाचार मिलेगा, परिवार में एकजुटता बनी रहेगी. तनाव के चलते थकान रह सकती है, संयम रखें. हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज बदलाव की संभावना है, सकारात्मक सोच से लाभ होगा. व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ होगा, आय में वृद्धि के योग हैं. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा, संतान से संतोषजनक परिणाम मिलेंगे. निर्णय लेने में मानसिक थकान हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें. माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज का दिन बढ़िया रहेगा, अधूरे काम पूरे होने से मनोबल बढ़ेगा. नौकरी में ट्रांसफर के योग हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. परिवार के साथ घूमने का योग बनेगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे. मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज का दिन बेहतर रहेगा, नए लोगों से संपर्क बनेगा. कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं, धन लाभ की संभावना है. काम में व्यस्तता रहेगी लेकिन परिवार में संतुलन बना लेंगे. सेहत सामान्य रहेगी, लवमेट के साथ घूमने का प्लान मन प्रसन्न करेगा. चंद्रमा को कच्चे दूध से अर्घ्य दें.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा, सहयोगी वातावरण मिलेगा. नया काम शुरू हो सकता है, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा, धार्मिक यात्रा संभव है. मानसिक सुकून मिलेगा, यात्रा से लाभ होगा. सूर्य देव को जल में लाल फूल डालकर अर्घ्य दें.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज का दिन आनंदमय रहेगा, कोई खुशखबरी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन संभव है, आर्थिक लाभ के योग हैं. घर की समस्याओं का हल निकलेगा, सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी, सतर्क रहना लाभदायक होगा. गाय को हरी घास खिलाएं.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज का दिन उत्तम रहेगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे, कोर्ट-कचहरी से राहत मिल सकती है. संतान से शुभ समाचार मिलेगा, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. शारीरिक रूप से फिट रहेंगे, मानसिक रूप से संतुलन बना रहेगा. मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज का दिन खास रहेगा, काबिलीयत दिखाने का अवसर मिलेगा. काम का दबाव रहेगा, प्रॉपर्टी से लाभ हो सकता है. पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा, बच्चों से जुड़ी उलझन दूर होगी. सेहत ठीक रहेगी, वाद-विवाद से दूर रहें. शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज का दिन मंगलमय रहेगा, सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. निवेश का उत्तम समय है, बचत योजनाएं सफल होंगी. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा संभव है, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. मानसिक एकाग्रता से लाभ होगा, विनम्र रहें. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज का दिन अच्छा रहेगा, पुराने मामलों में राहत मिलेगी. नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ के योग हैं. रिश्तेदारों से मुलाकात और यात्रा सुखद रहेगी. सेहत सामान्य रहेगी, संतुलित दिनचर्या बनाए रखें. शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज का दिन बेहतर रहेगा, नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में बदलाव और सैलरी वृद्धि के योग हैं. पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में सफल रहेंगे. दिनचर्या व्यवस्थित रखने से स्वास्थ्य लाभ होगा. काले तिल जल में प्रवाहित करें.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज का दिन फायदेमंद रहेगा, पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी. रुके हुए कार्य पूरे होंगे, व्यापार में सफलता के योग हैं. जीवनसाथी के साथ खरीदारी और धार्मिक कार्य होंगे. मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी, ऊर्जा का अनुभव होगा. पीले पुष्प विष्णु जी को अर्पित करें.

