By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: परिवार के लोग आपके विरोध में आ सकते हैं, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > परिवार के लोग आपके विरोध में आ सकते हैं, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

परिवार के लोग आपके विरोध में आ सकते हैं, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 18/09/2025 10:37 AM
DB News
Share
8 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 22 April 2025 : आज 22 अप्रैल 2025, मंगलवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 22 April 2025 : आज 22 अप्रैल 2025, मंगलवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 22 अप्रैल 2025, मंगलवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 22 अप्रैल 2025, मंगलवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा आप किसी बात विवाद में फंस सकते हैं. तथा आपका अपने अधिकारी वर्गों से मतभेद हो सकते हैं, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में प्रॉब्लम आ सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी. व्यापार के लिए आज का दिन सामान्य है. आर्थिक स्थिति में ज्यादा अंतर दिखाई नहीं पड़ेगा.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा रहने वाला है, आपके अंदर एक पॉजिटिव ऊर्जा काम करती दिखाई देगी. आप नेगेटिव थॉट से बचें, यह आपके लिए अच्छे रहेगा. किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा, परंतु काम का सीक्रेट किसी के साथ शेयर न करें. आप जिस आर्थिक मदद के लिए प्रयास कर रहे हैं, वह आपको प्राप्त हो सकती है. व्यापार-व्यवसाय में स्थिति ठीक रहेगी. अधिकारी वर्ग आपके व्यवहार से संतुष्ट रहेंगे.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न दिखाई देगा. आपका कोई बहुत पुराना रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है, जिससे बड़े आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी. नौकरी वर्ग के लोगों के लिए विशेष पदोन्नति मिल सकती है. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. पत्नी और बच्चों के लिए आप शॉपिंग आदि कर सकते हैं.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी वाला हो सकता है. आपको लोन आदि चुकाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ सकती है, जिस कारण आपको कहीं अपमानित भी होना पड़ सकता है. आर्थिक क्षेत्र में ज्यादा उल-फेर करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें. परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आपका मन अशांत रहेगा, जिसका एक कारण आपका स्वास्थ्य भी हो सकता है. स्वास्थ्य के चलते आपको कुछ समस्याएं महसूस होगी. परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन किसी नुकसान की संभावना नहीं दिखती. आपका पारिवारिक मैटर से आपका मन परेशान रह सकता है. परिवार के लोग आपके विरोध में आ सकते हैं.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला रहेगा. आपके परिवार में किसी का जॉब लगने से आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार दिखाई पड़ेगा, जिस कारण घर में एक खुशी का माहौल देखने को मिलेगा. यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपको अपने अधिकारी वर्ग से सपोर्ट प्राप्त होगा.व्यापार-व्यवसाय में भी स्थिति ठीक रहेगी. यदि कोई बड़ा कार्य शुरू करने का विचार मन में है, तो आप कर सकते हैं.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं, जो सफल होगा, साथ ही आपको नौकरी में आपके अधिकारी वर्गों से विशेष सम्मान और पदोन्नति प्राप्त हो सकती है. आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा. व्यापार के क्षेत्र में आप समझौता कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा आज का दिन परिवार के लिए अच्छा रहेगा. घर में कोई नया मेहमान आ सकता है, साथ ही परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आप किसी नए कार्य के लिए मन में प्लान बना सकते हैं, जिस कारण आप किसी मित्र से आर्थिक सपोर्ट मांग सकते हैं. परंतु आपका काम अधूरा रह सकता है, जिस कारण थोड़ा मन अशांत रहेगा. किसी कार्य विशेष के लिए आप पर पारिवारिक दबाव बन सकता है, जिससे आप न चाह कर भी कोई निर्णय दबाव में आकर ले सकते हैं. जिसका परिणाम आपके हित में होता दिखाई नहीं दे रहा है.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आप किसी कार्य को लेकर काफी परेशान होंगे, साथ ही कार्य के लिए आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं. आपका कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट रुक सकता है, जिस कारण आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. व्यापार व्यवसाय में स्थिति कुछ विपरीत दिखाई देगी. परिवार में आपसी तनाव की स्थिति निर्मित होगी. पत्नी का किसी से विवाद हो सकता है, बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान दिखाई देंगे.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा. आप कोई नया कार्य करने का मन में विचार बना रहे हैं, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी. आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा, जिस कारण घर में मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं या आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आपके अधिकारी आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे. परिवार में पैतृक संपत्ति में आपको आपका हक मिल सकता है.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा. आप किसी विशेष कार्य को लेकर जो योजना बना रहे हैं, वह सफल होगी. साथ ही आपको कोई महत्वपूर्ण पद से नवाजा जा सकता है, जिस कारण सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा. पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. पुराने विवादों को भूलकर परिवार में सामंजस्य की स्थिति देखने को मिलेगी. आपको किसी विशिष्ट कार्य के लिए परिवार के साथ कहीं बाहर जाना पड़ सकता है.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. व्यापार आदि को लेकर नौकरी को लेकर आपके मन में चिंताएं बनी रहेंगी. आर्थिक रूप से परेशान दिखाई देंगे. आज आप व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करने से बचें. साथ ही किसी को बड़ी धनराशि आज उधर के रूप में देना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा. परिवार में कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए लाभदायक रहेगा. पत्नी और बच्चों के लिए कोई भविष्य की निधि उनके नाम से सुरक्षित कर सकते हैं.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का पीएम मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत
Next Article Nautapa आ रहा है, सूर्य के प्रकोप से चारों ओर मचेगा हाहाकार!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?