भारत को एक और खतरनाक रॉकेट लॉन्चर मिलने वाला है. डीआरडीओ जल्द ही इसकी टेस्टिंग करेगा. पिनाका MK III नाम का यह लॉन्चर दुश्मनों को पल भर में तबाह कर देगा.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
India Pinaka MK3: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी ताकत को दिखा दिया. उसने दुश्मनों को चेतावनी भी दे दी. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने देश के कई शहरों पर हमले की कोशिश की थी, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया था. भारत के पास कई खतरनाक हथियार हैं और अब एक घातक हथियार मिलने वाला है. डीआरडीओ जल्द ही पिनाका एमके 3 की टेस्टिंग करेगा. यह एक मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्चर है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिनाका को अपग्रेड किया जाएगा. भारत के पास अभी पिनाका का पुराना वेरिएंट है. उसने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ अहम भूमिका निभाई थी. पिनाका एमके 1 की रेंज 40 किलोमीटर है. वहीं एमके 2 की रेंज 60 से 90 किलोमीटर है. इसका तीसरा वेरिएंट गाइडेड पिनाका है, जिसकी रेंज 70 से 90 किलोमीटर है. अब भारत का इसका सबसे उन्नत संस्करण मिलने वाला है.
क्यों ज्यादा घातक होगी पिनाका एमके 3
पिनाका एमके 3 की टेस्टिंग जल्द ही होगी. इसकी 120 किलोमीटर तक रेंज होगी. वहीं यह 250 किलोग्राम के वारहेड के साथ आएगी. डीआरडीओ की टीम इसमें नेविगेशन और कंट्रोल किट लगाएगी. यह लेजर गायरो नेविगेशन और माइक्रोस्ट्रिप एंटीने से लैस होगी. पिनाका 44 सेकेंड में 12 रॉकेट लॉन्च करने में सक्षम है. डीआरडीओ भविष्य में 200 से 300 किलोमीटर की रेंज वाली पिनाका की टेस्टिंग भी करेगा.

