Nag panchami 2024: नाग पंचमी का पर्व सावन माह में एक महत्वपूर्ण पर्व माना गया है. इस दिन नाग और सर्पों पूजा की जाती है. इस दिन पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विभिन्न उपाय भी किए जाते हैं.
By : DB News Update | Edited By- Supriya
नाग पंचमी का पर्व साल 2024 में 9 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा. हर साल सावन माह में पड़ने वाली नाग पचंमी शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पड़ती है. साल को यह तिथि 9 अगस्त को सुबह 8.15 मिनट पर शुरु होगी जो अगले दिन 10 अगस्त को सुबह 06.09 समाप्त होगी.
Contents
पितृ दोष से बचने के लिए करें ये उपाय
इस दिन पितृ की पूजा की जाती है. इस दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना करें और महामृत्युंजय का जाप करें.
नाग देवता को करें प्रसन्न
नाग पंचमी के दिन शाम को सूर्यास्त होते ही नाग देवता के नाम पर मंदिरों और घर के कोनों में मिट्टी के कच्चे दिए में गाय का दूध रख दें.
जरूरतमंदों की मदद करें
नाग पंचमी के दिन किसी जरुरतमंद, असहा, अपंग की मदद करें. ऐसा करने से हमारे पितृ खुश होते हैं.
दुग्ध स्नान कराएं
पितृ दोष से मुक्ति के लिए इस दिन नाग की पूजा प्रत्यक्ष मूर्ति या चित्र के रुप में की जाती है. इस दिन सर्पों का दूध से स्नान कर उनकी पूजा करने का विधान है.

