By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: किसने की इस्माइल हानिया की हत्या? असली हत्यारा कौन?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > किसने की इस्माइल हानिया की हत्या? असली हत्यारा कौन?
International

किसने की इस्माइल हानिया की हत्या? असली हत्यारा कौन?

DB News
Last updated: 11/10/2026 11:46 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

तेहरान में हमास सुप्रीम की हुई हत्या के बाद दुनिया की नजर इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद पर है. मोसाद इजरायल की ऐसी खुफिया एजेंसी है, जिसका डंका पूरी दुनिया में बजता है. फिलहाल, इजरायल की तरफ से इसपर कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

Source : MEDIA

Contents
तेहरान में हमास सुप्रीम की हुई हत्या के बाद दुनिया की नजर इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद पर है. मोसाद इजरायल की ऐसी खुफिया एजेंसी है, जिसका डंका पूरी दुनिया में बजता है. फिलहाल, इजरायल की तरफ से इसपर कोई टिप्पणी नहीं की गई है.By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: सुप्रियाइजरायल के लिए खुफिया एजेंसी मोसाद और  देशों में सफल अभियान…रूसी फाइटर जेट की चोरी कर चुका है मोसादइस्माइल हानिया हत्या में मोसाद पर शक क्यों?आतंकियों को 11-11 गोलियां मारा करते थेअमेरिका ने कहा- हमले से उसका कोई लेना-देना नहींहनिया और उसके बॉडीगार्ड की मौत की खबर चर्चा में

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: सुप्रिया

Ismail Haniya Murder: ईरान की राजधानी तेहरान में हमास सुप्रीम इस्माइल हानिया की हत्या हुई है. यह हत्या ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन पहले ही ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पद की सपथ ली. ईरानी IRGC ने बताया कि इस्माइल हानिया और एक गॉर्ड की हत्या उसके तेहरान स्थित आवास में की गई.

हिजबुल्लाह से जुड़ी समाचार साइट अल मायादीन ने दावा किया है कि इस्माइल हानिया की हत्या इजरायल ने की है. इस हत्या में इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का हाथ है. फिलहाल, इजरायल की तरफ से इसपर कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

इजरायल के लिए खुफिया एजेंसी मोसाद और  देशों में सफल अभियान…

इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का पूरा नाम ‘सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर इंटेलिजेंस एंड स्पेशल ऑपरेशंस’ है. इसके अलावा इजरायल में अमन और शिन बेट भी खुफिया एजेंसी के तौर पर काम करती हैं. मोसाद पर पहले भी ईरान में हुई कई हाई प्रोफाइल हत्याओं का आरोप लग चुका है.

मोसाद का प्रमुख काम विदेशी खुफिया जानकारी जुटाना, खुफिया विश्लेषण और खुफिया अभियानों को अंजाम देना है. यह एजेंसी दिसंबर 1949 से ब्रिटिश शासनादेश अवधि के दौरान फिलिस्तीन में यहूदी सैन्य बल की खुफिया शाखा के तौर पर काम कर रही थी.

रूवेन शिलोआ का मोसाद का पहला डायरेक्टर चुना गया था. इजरायल की स्थापना के बाद यह एजेंसी लगातार इजरायल के लिए काम कर रही है और कई देशों में सफल अभियान चलाया है.

रूसी फाइटर जेट की चोरी कर चुका है मोसाद

इजरायल की एजेंसी मोसाद रूस के सुपरसोनिक फाइटर जेट मिग-21 को चोरी कर चुका है. मिग-21 60 के दशक में दुनिया के सबसे तेज उड़ने वाला लड़ाकू विमान था. इस विमान स्पीड इतनी अधिक थी कि अमेरिका भी मिग-21 से डरता था.

इस्माइल हानिया हत्या में मोसाद पर शक क्यों?

इसके अलावा मोसाद साल 1972 में हुए म्यूनिख ओलंपिक में 11 इजरायलियों की हत्या करने वालों को कई देशों में खोजकर हत्या कर दी थी. मोसाद के इस बदले की कार्रवाई की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी. खिलाड़ियों की हत्या का आरोप फिलिस्तीन के ब्लैक सेप्टेंबर और फिलीस्तीन लिबरेशन अर्गनाइजेशन पर लगा था.

आतंकियों को 11-11 गोलियां मारा करते थे

इस ऑपरेशन में मोसाद ने सभी आतंकियों को 11-11 गोलियां मारा करते थे. इसके अलावा मोसाद ने अर्जेंटीना में नाजी युद्ध अपराधी एडोल्फ एकमैन का अपहरण कर लिया था. इसके अलावा भी दुनिया के कई देशों में मोसाद कई गुप्त अभियान चला चुका है. ऐसे में एक बार फिर इस्माइल हानिया की हत्या में दुनिया को मोसाद पर शक हो रहा है.

अमेरिका ने कहा- हमले से उसका कोई लेना-देना नहीं

बीबीसी की रिपोर्ट की मानें तो अब तक इस बारे में इसराइल ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. वहीं अमेरिका ने कहा है कि इस हमले से उसका कोई लेना-देना नहीं है.

हनिया तेहरान में कहां रुके थे, इस बारे में न तो आधिकारिक जानकारी सामने आई थी और न ही उनकी मौत के बारे में कोई अधिक विवरण सामने आया.

इतना ही नहीं, क्राइम सीन यानी घटनास्थल की कोई तस्वीर और वीडियो तक जारी नहीं किया गया. यहां तक ​​कि हनिया और उनके बॉडीगार्ड की भी कोई फोटो जारी नहीं की गई.

हनिया और उसके बॉडीगार्ड की मौत की खबर चर्चा में

हनिया और उनके बॉडीगार्ड की इस तरह से मौत की ख़बर पूरे इलाके़ के लिए बड़ी खबर है, क्योंकि मौजूदा हालात में इसके बाद मध्य पूर्व में एक बड़े युद्ध का ख़तरा और भी बढ़ गया है.

इस घटना के बाद हमास और इसराइल के बीच युद्धविराम को लेकर चल रही बातचीत की संभावनाओं पर भी अब सवाल खड़े हो गए हैं.

ईरान से लेकर हमास, लेबनान के हिज़्बुल्लाह और इराक़, सीरिया और यमन में मौजूद ताकतों ने इसका बदला लेने की बात की है.

ये भी महत्वपूर्ण है कि हनिया पर हमले से एक दिन पहले इसराइली सेना ने कहा था कि उसने बेरुत में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडरों में से एक फौद शुक्र को मार दिया है.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article अगस्त माह शिव को समर्पित, इसी महीनें रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, हरियाली तीज
Next Article पितृ दोष से बचने के लिए नाग पंचमी के दिन महामृत्युंजय का करें जप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?