माघ माह की शुरूआत जल्द होने वाली है. माघ माह में गुप्त नवरात्रि पड़ते हैं. जानते हैं साल 2025 में कब से शुरू होंगे गुप्त नवरात्रि और पढ़ें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Magh Gupt Navratri 2025: हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ माह को 11वां महीना माना गया है. माघ का माह बहुत पवित्र माह होता है. माघ माह में स्नान, दान और उपवास का बहुत महत्व होता है. इस माह में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है. इस माह को पुण्य कमाने के लिए उत्तम माह माना जाता है. साल 2025 में माघ माह की शुरूआत 21 जनवरी, मंगलवार से शुरू हो रहा है जो 19 फरवरी 2025, बुधवार तक रहेगा.
गुप्त नवरात्रि का समापन 7 फरवरी 2025 को होगा
माघ माह में गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी, गुरुवार के दिन से शुरू हो रहे हैं. माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है. वहीं गुप्त नवरात्रि का समापन 7 फरवरी 2025 को होगा. इस दौरान 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है. जिसमें माता की गुप्त रूप की पूजा होती है. इसी वजह से इसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं.
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.13 मिनट से लेकर 12.56 मिनट तक
गुप्त नवरात्रि खास तौर पर तंत्र विद्या में विश्वास करने वाले लोगों के लिए बहुत खास होते हैं. इस दिन घटस्थापना का मुहूर्त सुबह 9.25 से लेकर 10.46 मिनट तक रहेगा. वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.13 मिनट से लेकर 12.56 मिनट तक रहेगा. गुप्त नवरात्रि में देवी के 32 अलग-अलग नामों की आराधना की जाती है. ऐसा करने से सभी परेशानियों का अंत होता है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

