By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘पुष्पक’ की लगातार तीसरी बार सफल लैंडिंग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Others > ‘पुष्पक’ की लगातार तीसरी बार सफल लैंडिंग
Others

‘पुष्पक’ की लगातार तीसरी बार सफल लैंडिंग

DB News
Last updated: 23/06/2024 4:19 PM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में आरएलवी एलईएक्स-03 (RLV LEX 03) जिसे ‘पुष्पक’ नाम दिया गया

नई  दिल्ली:

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसरो के रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल ‘पुष्पक’ की लगातार तीसरी बार सफल लैंडिंग हुई है। भारतीय स्पेस एजेंसी ने बताया कि पुष्पक की लैंडिंग को लेकर ये फाइनल टेस्टिंग थी, जो कामयाब रही। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में आरएलवी एलईएक्स-03 (RLV LEX 03) जिसे ‘पुष्पक’ नाम दिया गया है, उसकी सफल लैंडिंग हुई। ‘पुष्पक’ ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उन्नत स्वायत्त क्षमताओं का प्रदर्शन किया। बेहद सटीक होरिजेंटल लैंडिंग को अंजाम दिया। RLV LEX 03 का ये फाइनल टेस्ट सुबह 7.10 बजे किया गया।

Contents
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में आरएलवी एलईएक्स-03 (RLV LEX 03) जिसे ‘पुष्पक’ नाम दिया गयानई  दिल्ली:2. इस मिशन से क्या होगा फायदा3. इस मिशन में इसरो के कई सेंटर

1. तेज हवा के बीच कैसे हुई पुष्पक की लैंडिंग जानिए

‘पुष्पक’ की सफल लैंडिंग को लेकर इसरो ने बताया कि इससे पहले हमारा आरएलवी एलईएक्स-01, आरएलवी एलईएक्स-02 मिशन भी सक्सेसफुल रहा था। इस बार चुनौतियां ज्यादा थीं, हवा तेज थी और ‘पुष्पक’ को रनवे से 4.5 किलोमीटर दूर, 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई से छोड़ा गया था। ‘पुष्पक’ ने बड़ी ही कुशलता से हवा में अपना रास्ता खुद बनाया और रनवे पर उतर गया।

यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि ‘पुष्पक’ की रफ्तार किसी आम हवाई जहाज या लड़ाकू विमान से कहीं ज्यादा थी। 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उतरने के बाद ब्रेक पैराशूट की मदद से इसकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक लायी गई। इसके बाद इसके पहियों के ब्रेक ने काम किया और यह पूरी तरह से रुक गया। जमीन पर चलते हुए ‘पुष्पक’ ने अपने आप ही संतुलन बनाए रखा और रनवे पर सीधा चलता रहा।

2. इस मिशन से क्या होगा फायदा

इसरो ने बताया कि यह मिशन दिखाता है कि भविष्य में अंतरिक्ष से लौटने वाले यान कैसे उतरेंगे। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने टीम को इस कामयाबी पर बधाई दी। वीएसएससी के निदेशक डॉ एस उन्नीकृष्णन नायर ने कहा कि यह सतत सफलता भविष्य के कक्षीय पुन: प्रवेश मिशनों के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण तकनीकों में इसरो के विश्वास को बढ़ाती है।

3. इस मिशन में इसरो के कई सेंटर

जैसे कि SAC, ISTRAC, SDSC-SHAR ने साथ मिलकर काम किया। इसके साथ ही भारतीय वायु सेना (IAF), एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ADE), एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ADRDE), सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्थीनेस एंड सर्टिफिकेशन (CEMILAC) के तहत रीजनल सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्थीनेस (RCMA), नेशनल एयरोस्पेस लैबोरेटरीज (NAL), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर, भारतीय एयरोस्पेस औद्योगिक भागीदार, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी अपना योगदान दिया।

You Might Also Like

कथावाचक इंद्रेश ने शिप्रा संग लिए सात फेरे

Aadhaar App नया वर्जन लॉन्च, QR से डीटेल्स शेयर कर सकेंगे

सरयूपारीण ब्राह्मण अपनी गोत्रावली का विवरण जानें….

गोदावरी की तट पर 2027 में आयोजित होगा कुंभ

प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में सुनाई उम्रकैद की सजा

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article बाढ़ से निपटने के लिए एक्शन मोड पर अमित शाह
Next Article बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों ने दिखाया कमाल, मिली जीत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज
Sport 04/10/2026
7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?