By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़, प्रदर्शन करने वाले आरोपियों को मिली जमानत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Entertainment > पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़, प्रदर्शन करने वाले आरोपियों को मिली जमानत
Entertainment

पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़, प्रदर्शन करने वाले आरोपियों को मिली जमानत

DB News
Last updated: 30/03/2026 10:23 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

अल्लू अर्जुन के घर पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़, पत्थर और टमाटर भी फेंक थे. पुलिस ने अल्लू अर्जुन के घर के बाहर से 6 लोगों को हिरासत में लिया था.

Source : DB News Update

Contents
अल्लू अर्जुन के घर पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़, पत्थर और टमाटर भी फेंक थे. पुलिस ने अल्लू अर्जुन के घर के बाहर से 6 लोगों को हिरासत में लिया था.1 करोड़ रुपये के मुआवजे की कर रहे थे मांगअल्लू अर्जुन पर गैर इरादतन हत्या का केसअर्जुन के घर पर हमले का आरोपी निकला सीएम का करीबीअल्लू अर्जुन समेत 7 लोगों को दो गिरफ्तार किया गया थासामने आया संध्या थियेटर का लेटरअल्लू अर्जुन समेत 23 पर आरोप

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Pushpa-2 Stampede: अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर के बाहर प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को जमानत मिल गई है. अदालत ने सभी आरोपियों को सोमवार (23 दिसंबर 2024) को जमानत दे दी. पुलिस ने अल्लू अर्जुन के घर के बाहर से 6 लोगों को हिरासत में लिया था.

रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर अल्लू अर्जुन के हैदराबाद में जुबली हिल्स स्थित घर के बाहर रविवार (22 दिसंबर 2024) को उस्मानिया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स प्रदर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अल्लू अर्जुन के खिलाफ नारेबाजी की और सजा की मांग के साथ ही पीड़ित परिवार को अधिक मुआवजा देने की मांग की थी.

1 करोड़ रुपये के मुआवजे की कर रहे थे मांग

रिपोर्ट के अनुसार, जब सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने अभिनेता के घर के अंदर टमाटर फेंके और बाहर लगे गमलों को तोड़ दिया. कुछ सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की भी सूचना है. बताया जा रहा है कि स्टूडेंट्स पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ में मारी गई महिला के परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.

अल्लू अर्जुन पर गैर इरादतन हत्या का केस

अल्लू पर आरोप है कि वह 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में बिना बताए पहुंचे. भगदड़ की वजह से एक महिला की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने अल्लू, थिएटर और सिक्योरिटी एजेंसी पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था. अल्लू को 13 दिसंबर को पुलिस ने अरेस्ट किया था, हालांकि उसी दिन तेलंगाना हाईकोर्ट ने जमानत दे दी.

अर्जुन के घर पर हमले का आरोपी निकला सीएम का करीबी

रविवार शाम अल्लू अर्जुन के जुबली हिल्स वाले घर पर उस्मानिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने हमला किया. भीड़ ने उनके घर में तोड़फोड़ की और टमाटर फेंके. इस घटना के बाद अर्जुन अपने दोनों बच्चों अल्लू अरहा और अल्लू अयान को लेकर घर छोड़कर चले गए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें सोमवार दोपहर हैदराबाद की एक अदालत ने जमानत दे दी. इस हमले के बाद फ्रंटफुट पर खेल रहे रेवंत रेड्डी बैकफुट पर आ गए. बीआरएस के एक नेता ने दावा किया कि तोड़फोड़ का मुख्य आरोपी श्रीनिवास रेड्डी तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का करीबी है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि अल्लू अर्जुन ने कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार से इनकार कर दिया था, इसलिए रेड्डी सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है. बीजेपी का कहना है कि रेड्डी सरकार इस विवाद के जरिये सुनियोजित तरीके से तेलगू फिल्म इंड्स्ट्री को हैदराबाद से विजाग में शिफ्ट करना चाहती है.

अल्लू अर्जुन समेत 7 लोगों को दो गिरफ्तार किया गया था

बताया जा रहा है कि पेशी के दौरान सरकारी वकील ने अदालत को जानकारी दी है कि महिला की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन समेत 7 लोगों को दो गिरफ्तार किया गया था. सभी पर गंभीर आरोप हैं. सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि एक्टर के खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर कानूनी सलाह ली जा रही है. वहीं, अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

सामने आया संध्या थियेटर का लेटर

इस पूरे मामले में हैदराबाद के संध्या थियेटर मैनेजमेंट का एक लेटर सामने आया है. इस लेटर में दावा किया गया है कि उन्होंने एक्टर के पुष्पा-2 के प्रीमियर से दो दिन पहले ही पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी. इसके बावजूद, पुलिस ने इंतजान नहीं किए. उधर, पुलिस का कहना है कि थिएटर ने कोई जानकारी नहीं दी.

अल्लू अर्जुन समेत 23 पर आरोप

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि हैदराबाद पुलिस ने अब इस मामले में दायर चार्जशीट में 23 आरोपियों में अल्लू अर्जुन का नाम भी शामिल किया है. चिकडपल्ली पुलिस द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में प्रस्तुत आरोपपत्र में अभिनेता के निजी सुरक्षा कर्मचारियों और थिएटर प्रबंधन को भी शामिल किया गया है. अल्लू अर्जुन को आरोपी संख्या 11 (ए-11) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, जबकि संध्या थिएटर प्रबंधन को मुख्य आरोपी बताया गया है.

You Might Also Like

‘रामायण-पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्च में ‘राम’ ने सीने से धनुष और आंखों में पहना काला चश्मा

धुरंधर पर भारी पड़ सकती है- भक्ति, भाव से सजी “राम”

रश्मिका-विजय एक दूजे के हुए, देखे शादी की अनसीन तस्वीरें

अलविदा… धर्मेंद्र! मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर हेमा मालिनी ने कहा- ‘सब ऊपर वाले के हाथ में है…’

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article PM मोदी को कुवैत का सर्वोच्च सम्मान मिला, अब तक 20 अंतरराष्ट्रीय सम्मान पा चुके
Next Article संभल के रहस्य से हर रोज उठ रहा पर्दा, मंदिर, कुएं और अब बावड़ी मिली, हो सकता है ASI सर्वे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?