By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘पुष्पा 2’ स्टार ने घर पर हुई तोड़फोड़ को भूलकर शेयर की सोशल मीडिया में पहली पोस्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Entertainment > ‘पुष्पा 2’ स्टार ने घर पर हुई तोड़फोड़ को भूलकर शेयर की सोशल मीडिया में पहली पोस्ट
Entertainment

‘पुष्पा 2’ स्टार ने घर पर हुई तोड़फोड़ को भूलकर शेयर की सोशल मीडिया में पहली पोस्ट

DB News
Last updated: 30/03/2026 10:16 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

अल्लू अर्जुन के घर पर हाल ही में कुछ प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की थी. वहीं पुष्पा 2 स्टार ने इस घटना के बाद पहली बार इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है.

Source : DB News Update

Contents
अल्लू अर्जुन के घर पर हाल ही में कुछ प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की थी. वहीं पुष्पा 2 स्टार ने इस घटना के बाद पहली बार इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है.घर पर हुई थी तोड़फोड़घर पर हुई तोड़फोड़ के बाद अल्लू अर्जुन ने की पहली पोस्टअल्लू अर्जुन ने लिखा, “थैंक्यू…पीड़ित परिवार से पहले मुलाकात करता तो बेहतर होताकानूनी सलाह ले रही है पुलिस!भगदड़ में महिला की मौत, बेटा घायल

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Allu Arjun First Post After Home Vandalised: अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज के बाद काफी दिनों से विवादों में हैं. दरअसल पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी जिसके बाद से तेलुगु स्टार को कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मृतक महिला का बेटा भी भगदड़ में घायल हो गया था और उसकी हालत भी गंभीर है. वहीं इस मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी थी.

घर पर हुई थी तोड़फोड़

इसके बाद बीते रविवार को हैदराबाद में अल्लू अर्जुन के घर पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में इंसाफ की मांग करते हुए तोड़फोड़ की थी. इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने अपना पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया हैं. उनके इस पोस्ट से फैंस के प्रति उनकी संवेदनशीलता नजर आ रही है. क्योंकि फैंस का इतना ज्याददा सपोर्ट मिलना बहुत बड़ी जीत मानी जाती है. इससे पहले एक्टर के खिलाफ फैंस में गुस्सा देखा जा रहा था.

घर पर हुई तोड़फोड़ के बाद अल्लू अर्जुन ने की पहली पोस्ट

हालाँकि अल्लू अर्जुन ने घटनाओं के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन वह यशराज फिल्म्स के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए सोमवार रात एक्स पर लौट आए. बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद प्रोडक्शन हाउस ने पुष्पा 2 की सराहना की थी. वाईआरएफ ने पोस्ट में लिखा था, “रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बने होते हैं और नए रिकॉर्ड हर किसी को एक्सीलेंस की ओर धकेलते हैं. इतिहास की पुस्तकों को फिर से लिखने के लिए पूरी पुष्पा 2 द रूल की टीम को बधाई. फायर नहीं, वाइल्ड फायर!!!!”

अल्लू अर्जुन ने लिखा, “थैंक्यू…

अल्लू अर्जुन ने प्रोडक्शन हाउस को एक प्यारी सी शुभकामना के साथ पोस्ट का जवाब दिया. अल्लू अर्जुन ने लिखा, “थैंक्यू… सो ग्रेसफुल. आपकी शुभकामनाओं से हम्बल हूं. थैंक्यू, मैं अभिभूत हूं. उम्मीद है कि ये रिकॉर्ड जल्द ही एक दिल छू लेने वाली वाईआरएफ फिल्म द्वारा तोड़ा जाएगा, और हम सभी कलेक्टिवली एक्सीलेंस की ओर बढ़ेंगे.” अल्लू अर्जुन ने अपने घर के बाहर हुई घटना के बारे में कुछ ना कहने का फैसला किया.

पीड़ित परिवार से पहले मुलाकात करता तो बेहतर होता

पवन कल्याण का कहना है कि अगर अल्लू अर्जुन की ओर से कोई पीड़ित परिवार से पहले मुलाकात करता तो बेहतर होता. आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण ने संध्या थिएटर में हुई भगदड़ की घटना और उसके बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. मंगलागिरी स्थित अपने कैंप कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान पवन कल्याण ने इस संवेदनशील मुद्दे पर बात करते हुए ऐसी घटनाओं में मानवता और आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया.

कानूनी सलाह ले रही है पुलिस!

इसके साथ ही पुलिस सूत्रों का दावा है कि अल्‍लू अर्जुन की जमानत को भी चुनौती दी जाएगी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसे लेकर कार्यवाही की जा रही है और कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है.

भगदड़ में महिला की मौत, बेटा घायल

बता दें कि अल्‍लू अर्जुन की फिल्‍म ‘पुष्पा 2’ का हैदराबाद के संध्‍या थिएटर में प्रीमियर रखा गया था. इस दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था.

इस घटना को लेकर अल्‍लू अर्जुन और उनकी टीम के साथ ही थिएटर प्रबंधन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने उन्‍हें आरोपी नंबर 11 के रूप में सूचीबद्ध किया है. 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद शहर की एक अदालत ने उन्‍हें 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया था. हालांकि तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्‍हें अंतरिम जमानत दे दी थी.

You Might Also Like

‘रामायण-पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्च में ‘राम’ ने सीने से धनुष और आंखों में पहना काला चश्मा

धुरंधर पर भारी पड़ सकती है- भक्ति, भाव से सजी “राम”

रश्मिका-विजय एक दूजे के हुए, देखे शादी की अनसीन तस्वीरें

अलविदा… धर्मेंद्र! मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर हेमा मालिनी ने कहा- ‘सब ऊपर वाले के हाथ में है…’

TAGGED:Allu ArjunDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article कश्मीर से उत्तराखंड के पहाड़ सफेद चादर में लिपटे
Next Article अब 5वीं-8वीं में फेल होने वाले अगली क्लास में प्रमोट नहीं होंगे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?