By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पैतृक संपत्ति को लेकर आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > पैतृक संपत्ति को लेकर आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

पैतृक संपत्ति को लेकर आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 26/12/2024 10:54 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 26 December 2024: आज 26 दिसंबर 2024, गुरुवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 26 December 2024: आज 26 दिसंबर 2024, गुरुवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 26 दिसंबर 2024, गुरुवार का भविष्यफल-

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 26 दिसंबर 2024, गुरुवार का भविष्यफल-

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा. विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे, जिस कारण आपका हर काम सहजता से पूर्ण होने वाला है. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

वृष | Taurus 9 (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं. आज आप कोई पुराना कार्य छोड़ सकते हैं. किसी नए कार्य की शुभारंभ हो सकता है, जिस करण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार के लिए आज आप खरीदारी कर सकते हैं. परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आज किसी कार्य विशेष के लिए बाहरी यात्रा पर जा सकते हैं, हालांकि कार्य के पूर्ण होने में संदेह है. वाहन आदि के चलते समय सावधानी रखें, वाणी पर संयम रखें. आज आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है. परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी. परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक परिश्रम से भरा रहेगा. आज आपको दिनभर की भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान महसूस होगी. आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. परिवार में किसी का दुखद समाचार सुनने को मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन करना अभी आपके लिए ठीक नहीं रहेगा.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कोई सुखद समाचार लेकर आने वाला है. बहुत दिनों से आपके काम में जो रुकावट आ रही है वह आज दूर होने वाली है. व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप बड़ी डील आपको किसी विशिष्ट व्यक्ति के माध्यम से मिल सकती है. परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा. परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आप आपने किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं, यात्रा में सुखद अनुभूति होगी. किसी पुराने मित्र से मिलना होगा. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर आपको लाभ हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय में कोई नया परिवर्तन करने का विचार मन में आ सकता है, जो आपके लिए लाभकारी होगा. परिवार के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए संभल कर चलने की आवश्यकता है. कोई भी बड़ा रिस्क आज व्यापार में न उठाएं, नहीं तो बड़ी हानि का शिकार होना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में किसी पर अत्यधिक निर्भर होना आपके लिए ठीक नहीं होगा. परिवार में आपसी मतभेद की स्थिति दिखाई पड़ेगी. परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आप कुछ परेशान रह सकते हैं, इसका एक कारण आपका स्वास्थ्य होगा. आप और आपका परिवार मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है, खानपान पर नियंत्रण रखें. व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन करने से पहले अच्छी तरह कागजी कार्रवाई देखकर ही कोई बड़ा कम करें, नहीं तो नुकसान होगा. परिवार में मान-सम्मान में कमी आएगी. परिवार के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए कहीं से आर्थिक मदद प्राप्त करने के लिए जा सकते हैं. किसी मित्र या संबंधी से आपको बड़ी मदद मिल सकती है. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. परिवार में चल रहे हैं आपसी मतभेद दूर होंगे, परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं. आप कोई नया काम शुरू करने के लिए प्रॉपर्टी आदि का लेनदेन कर सकते हैं. शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करना लाभकारी होगा. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. परिवार के स्वास्थ्य में सुधार होगा. वाहन आदि खरीदने के लिए आज आपका मन बन सकता है.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखने का है. वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें. पैतृक संपत्ति को लेकर आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है. पार्टनर से मतभेद बढ़ेंगे, व्यापार-व्यवसाय में आज बड़ा निवेश करना आपके लिए हानिकारक होगा. किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आप किसी कार्य के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं. आपकी यात्रा सुखद रहेगी, आप किसी नए काम का विचार बना रहे हैं. उस कार्य में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन सफलता आपको मिलेगी. व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग हैं. पार्टनर से मतभेद दूर करने का प्रयास करें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article पेड़ की डाल पर आराम फरमाता नजर आया लेपर्ड
Next Article AAP ने महिलाओं को ₹2100 देने का ऐलान किया था, कांग्रेस ने केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?