मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के लिए पहुंचे पर्यटकों को कई फीट ऊंचे पेड़ की डाल पर आराम फरमाता हुआ लेपर्ड दिखाई दिया. जंगल सफारी को पहुंचे भोपाल के डॉक्टर ने मोबाइल में कैद किया वीडियो,.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
MP News. पर्यटकों की जान उस समय हलक के नीचे आ गई जब एक तेंदुए को पेड़ पर नजरे गढ़ाए देखा गया. कई पर्यटक तेंदुए को देखकर रोमांच का अनुभव किया तो कुछ डरकर भाग खड़े हुए. जंगल सफारी के लिए पहुंचे पर्यटकों को कई फीट ऊंचे पेड़ की डाल पर आराम फरमाता हुआ लेपर्ड दिखाई दिया. पर्यटकों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने कमरे में कैद कर लिया.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के लिए पहुंचे पर्यटकों को कई फीट ऊंचे पेड़ की डाल पर आराम फरमाता हुआ लेपर्ड दिखाई दिया. पर्यटकों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने कमरे में कैद कर लिया. अब सोशल मीडिया पर लेपर्ड का जमकर वायरल हो रहा है.
दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो मंगलवार सुबह का है. भोपाल से जंगल सफारी के लिए पहुंचे डॉक्टर कार्तिकेय सिंह ने इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद किया. यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया में अपलोडड किया गया. यूजर्स उस वीडियों को देखने के लिए लाइक और कमेंट करने लगे और खुद को भी रोमांचित अनुभव करने लगे.
बता दें कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के लिए देश-विदेश सहित कई फ़िल्मी हस्तियां पहुंचती हैं.
जंगल में तेंदुए को आराम की दृष्टि से भी देखा जा रहा
वीडियो की खास बात यह है कि पास के ही एक अन्य पेड़ पर कुछ लंगूर भी बैठे हैं, जो इस दृश्य को बिना किसी डर के चुपचाप देख रहे हैं. यह नजारा जंगल की उस शांति और समझदारी को दर्शाता है, जो जानवरों के बीच एक अनकही भाषा में मौजूद होती है. पेंच टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों के साथ महाराष्ट्र के नागपुर क्षेत्र में फैला हुआ है. यह टाइगर्स के लिए तो मशहूर है ही, लेकिन यहां तेंदुए, भालू, गौर और जंगली कुत्तों की भी भरमार है.
तेंदुए का वायरल वीडियो
इस रिजर्व की जैव विविधता और रोमांचक घटनाएं अक्सर वायरल होती रहती हैं. कुछ महीने पहले भी यहां से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक बाघ और जंगली सूअर शिकार के दौरान कुएं में गिर गए थे. उन्हें रेस्क्यू किया गया और वह वीडियो भी लोगों के बीच खूब पसंद किया गया. प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों की झलक के लिए पेंच टाइगर रिजर्व फोटोग्राफर्स और वाइल्डलाइफ लवर्स की फेवरिट जगह बन चुकी है. कुछ इंटरनेट यूज़र्स ने तो तेंदुए को झट से देख लिया, जबकि कुछ ने इसे ढूंढने के लिए स्क्रीन को ज़ूम इन-ज़ूम आउट कर डाला. यही वीडियो की खूबसूरती है…हर फ्रेम में एक नई कहानी.
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, विशेष रूप से गर्जिया पर्यटन जोन, गुलदारों की अच्छी आबादी के लिए जाना जाता है. यहां दिन के समय गुलदार पेड़ों पर चढ़कर घंटों आराम करते हैं और जैसे ही शिकार का समय आता है, वे पेड़ों से उतरकर नीचे आते हैं और अपने शिकार की तलाश में निकल पड़ते हैं.
वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के दृश्य यह दर्शाते हैं कि कॉर्बेट का जंगल जैव विविधता से भरपूर है और यहां का प्राकृतिक संतुलन बेहतर स्थिति में है. यह वीडियो न केवल वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी जंगल की समृद्ध वन्यजीव दुनिया को करीब से देखने का एक यादगार अनुभव है.
वायरल हुआ वीडियो तो देखकर लोग हैरान
वीडियो में एक तेंदुआ एक ही छलांग में तपाक से पेड़ पर चढ़ता हुआ नजर आ रहा है. यह रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो पेंच टाइगर रिजर्व की खवासा बफर जोन का है. यहां करत वन विभाग के कर्मचारियों ने अपने मोबाइल में रोमांचित करने वाला यह वीडियो कैद किया. इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तेंदुआ पेड़ पर तेजी से चढ़ रहा है. इतना ही नहीं जितनी फुर्ती से तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा, उतनी ही फुर्ती से पेड़ की पतली पतली डालियों तक ऊपर पहुंच गया. इस वीडियो को देखकर लोग रोमांचित हो रहे हैं.
