By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए आज आप स्थान परिवर्तन कर सकते हैं, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए आज आप स्थान परिवर्तन कर सकते हैं, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए आज आप स्थान परिवर्तन कर सकते हैं, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 21/12/2024 10:33 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 21 December 2024: आज 21 दिसंबर 2024, शनिवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 21 December 2024: आज 21 दिसंबर 2024, शनिवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 21 दिसंबर 2024, शनिवार का भविष्यफल-

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 21 दिसंबर 2024, शनिवार का भविष्यफल-

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा. आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय में आपका हानि हो सकती है. अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. वाणी पर संयम रखें, परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा.

वृष | Taurus 9 (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा. परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन अशांत रह सकता है. व्यापार-व्यवसाय में आज कोई परिवर्तन न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है. परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है. वाहन के उपयोग में सावधानी बरतें। वाणी पर संयम रखें.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा. किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा. किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा. आज आपका कहीं बाहर धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है. घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. किसी विशेष मेहमान का घर आना होगा. व्यापार-व्यवसाय में बड़ा आर्थिक परिवर्तन आज आप कर सकते हैं. शेयर मार्केट में पैसे लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आप अपने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नया मार्ग दर्शन मिल सकता है. स्वास्थ्य के चलते विषम आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें, नहीं तो नुकसान होने के चांस ज्यादा है. वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. परिवार में पैतृक संपत्ति के कारण आपसी झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती है.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं. परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं. वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, दुर्घटना हो सकती है. व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं. परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा. पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं. किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आपका कार्य पूर्ण होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा. कोई नई कार्य योजना बनेगी. परिवार में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा, पत्नी से मतभेद दूर होंगे.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत या पार्टनरशिप करना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के बारे में सही जानकारी होने पर ही कोई बड़ा निर्णय लें, नहीं तो नुकसान संभव है. व्यापार-व्यवसाय में आज आपको किसी को उधार देना नुकसानदायक रहेगा. आज परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं. बच्चों की पढ़ाई की चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में आर्थिक खर्चा बढ़ सकता है.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज आप सेहत को लेकर कुछ परेशान रहेंगे. बीपी आदि के कारण आपको शारीरिक कष्ट की स्थिति बन सकती है. परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी. बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए आज आप स्थान परिवर्तन कर सकते हैं. परिवार में आज आपका सम्मान बढ़ेगा. राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपको नया रास्ता दिखाने वाली रहेगी. व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी. कहीं बाहर की यात्रा पर आज आप जा सकते हैं.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं. इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिढ़ सकता है. दूसरों की बातों पर भरोसा न करें. अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं, वह कार्य आज बिगड़ सकता है. विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं. साथ ही आपके सहयोगी लोगों से बाद में बात हो सकती है. व्यापार में गिरावट महसूस होगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़, महिलाएं और बुजुर्ग दबे
Next Article शीतकालीन सत्र में 84 करोड़ खर्च करने के बाद हमारे पक्ष में केवल एक बिल पास हो पाया!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?