बजट में किस मंत्री को मिला सबसे ज्यादा पैसा, आप जानकर रह जाएंगे दंग
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: सुप्रिया
नईदिल्ली.
Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा मंगलवार को आम बजट पेश कर दिया गया है. हर बार की तरह इस बार भी आम बजट में हर मंत्रालय के लिए अलग-अलग पैसा आवंटित किया गया है. आइए जानते हैं कि मोदी सरकार ने उन मंत्रालयों के लिए कितने पैसों का प्रावधान किया है?
विभागवार बजट का बंटवारा
मंत्रालय मंत्री बजट
- सड़क परिवहन और राजमार्ग नितिन गडकरी 544128 करोड़ रुपये.
- रक्षा मंत्रालय राजनाथ सिंह 454773 करोड़ रुपये.
- गृह मंत्रालय अमित शाह 150983 करोड़ रुपये.
- कृषि शिवराज सिंह चौहान 151851 करोड़ रुपये.
- हेल्थ मिनिस्ट्री जेपी नड्डा 89287 करोड़ रुपये.
- शिक्षा मंत्रालय धर्मेंद्र प्रधान 125638 करोड़ रुपये
- विदेश मंत्रालय एस जयशंकर 22155 करोड़ रुपये.
- शहरी विकास मनोहर लाल खट्टर 82577 करोड़ रुपये.
- ऊर्जा मंत्रालय प्रहलाद जोशी 68769 करोड़ रुपये,
- आईटी और दूरसंचार मंत्रालय ज्योतिरादित्य सिंधिया 116342 करोड़ रुपये
- ग्रामीण विकास राजीव रंजन सिंह 265808 करोड़ रुपये
वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में 2024-25 के लिए बजट पेश करते हुए कहा, इस साल मैंने ग्रामीण अवसंरचना सहित ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.

