नागपुर से कलकत्ता जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की जानकारी मिली है.
By : DB News Update | Edited By: Prince Awasthy
Bomb Threat: नागपुर से कलकत्ता जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की जानकारी मिली है. इसके बाद विमान की तत्काल रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर विमान को तुरंत खाली कराया गया. इस घटना की जानकरी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. वहीं, बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है. विमान की जांच की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट में कुल 187 यात्री और 6 क्रू मेंबर भी थे. फिलहाल बम निरोधक दस्ता सीआईएसएफ और रायपुर पुलिस की टीम एयरक्राफ्ट की जांच कर रही है. यात्रियों को एयरपोर्ट के लाउंज में बैठाया गया है. फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
सभी यात्री हैं सुरक्षित
जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी-कर्मचारी ने फ्लाइट की जांच करना शुरू कर दिया है. इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए उड़ानें प्रभावित रहीं. वहीं, फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.
नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान को बम की धमकी के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। विमान की एयरपोर्ट पर जांच की जा रही है: कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायपुर (ग्रामीण)

