नीट पेपर लीक मामले पर खरगे का सीधा अटैक, बीजेपी-आरएसएस ने पूरी शिक्षा व्यवस्था पर नियंत्रण कर शिक्षा माफिया को बढ़ावा दिया है।
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
mallikarjun_kharge: नई दिल्ली: नीट पेपर लीक विवाद अभी तक थमा नहीं है। विपक्ष लगातार अपने हमलों से मोदी सरकार को बैकफुट पर धकेल रहा है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और RSS को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और संघ ने पूरी शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा करके शिक्षा माफिया को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा फिर खरगे ने NEET-यूजी परीक्षा दोबारा कराने की बात कही है।
खरगे की ये मांग
खरगे ने एक्स पर लिखा कि मोदी सरकार ने माननीय सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि NEET-UG में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है! यह खुलासा झूठ लाखों युवाओं को बताया जा रहा है। उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ‘कुछ ही जगहों पर अनियमितताएं/नकल हुई हैं।’ ये गुमराह करना है। बीजेपी-आरएसएस ने पूरी शिक्षा व्यवस्था पर नियंत्रण कर शिक्षा माफिया को बढ़ावा दिया है।
उन्होंने आगे दावा किया कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार हमारी शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करने पर तुली हुई है। एनसीईआरटी की किताबें हों या परीक्षाओं में पेपर लीक, मोदी सरकार हमारी शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करने पर आमादा है। हम अपनी मांग दोहराते हैं कि:
- 1) NEET-UG का फिर से आयोजन किया जाए। इसे पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन कराया जाए।
- 2) सभी पेपर लीक घोटालों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गहन जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

