टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को सबक सिखाया, 106 रन पर ढेर हो गई पाकिस्तानी टीम, भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए थे.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
IND vs PAK, Women T20 World Cup 2026: भारतीय महिला टीम ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया है. एजबेस्टन में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का चुनाव किया और 20 ओवर में 6 विकेट खोने के बाद 170 रन बनाए. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 44 गेंदों में 68 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन की पारी खेली. ऋचा घोष ने 17 बॉल पर 34 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट लिए. तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम को 1-1 सफलता मिली. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की यह सातवीं जीत है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मैदान पर उतरी भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए थे.
171 रन का पीछा कर रही पाकिस्तान 17 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गई. मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. भारत से दीप्ति शर्मा ने 10 रन देकर 5 विकेट लिए. श्री चरणी को 3 और शेफाली वर्मा को एक विकेट मिला.
पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही
भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 171 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम ने एक समय 6 ओवर में 52 रन बना लिए थे. ओपनर्स ने शानदार शुरुआत दिलाई थी. पाकिस्तान ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ पावरप्ले में पहली बार इतना बड़ा स्कोर बनाया था, लेकिन सातवें ओवर से भारतीय गेंदबाजों ने कोई गलती नहीं की, और नियमित अंतराल पर विकेट लेकर पाकिस्तान को धूल चटा दी.
350 विकेट के साथ शर्मा ने रचा इतिहास
पाकिस्तान के सामने गेंदबाजी करते हुए दीप्ती शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा. शर्मा ने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट झटके. जिसके चलते दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. दीप्ति ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 विकेट भी पूरे कर लिए. वह ऐसा कारनामा करने वाली विश्व की दूसरी महिला गेंदबाज बन गई हैं. श्रीचरणी ने तीन विकेट लिए. पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. 17 ओवर में पाकिस्तान की टीम 106 रनों पर ऑलआउट हो गई, और भारत ने 64 रनों से मैच जीत लिया.
भारत ने 170 रन का दिया था लक्ष्य
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए थे. भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 44 गेंद में 68, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंद में 36 और ऋचा घोष ने 17 गेंद में 34 रनों की पारी खेली.
इसके जवाब में पाकिस्तान के लिए ओपनर मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. बाकी कोई भी बैटर टिककर नहीं खेल सकी. गुल फिरोजा 12, आयशा जफर 12, सायरा जबीन 02, नतालिया परवेज 07, कप्तान सना फातिमा 00 और आलिया रियाज 18 रन बनाकर आउट हुईं. अंत में रमीन शमीम 04, नशरा संधू 04 और तास्मिया रुबाब 00 पर पवेलियन लौटीं.
भारतीय टीम की दीप्ति शर्मा के कहर ढा दिया और चार ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट चटकाए. वहीं श्रीचरणी ने 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए. शेफाली वर्मा ने तीन ओवर में 22 रन देकर एक विकेट हासिल किया. एक पाकिस्तानी बैटर रन आउट हुईं. इससे पहले दीप्ति शर्मा ने गल फिरोजा और आयशा जफर के रूप में पाकिस्तान के पहले 2 विकेट लिए थे. 17वें ओवर में उन्होंने 3 विकेट लिए और मुनीबा अली को शानदार थ्रो से रन आउट किया. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
भारतीय टीम अब अपने अगले मुकाबले में 17 जून (बुधवार) को नीदरलैंड्स का सामना करेगी. भारतीय टीम अब तक विमेंस टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़.
पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, सायरा जबीन, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रामीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल.

